Fair deal
Dr Naveen
in

CM Sukhu: हिमाचल के प्रमुख स्कूलों में होगा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दाखिला! सरकार उठाएगी खर्चा

CM Sukhu: हिमाचल के प्रमुख स्कूलों में होगा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दाखिला! सरकार उठाएगी खर्चा

CM Sukhu: हिमाचल के प्रमुख स्कूलों में होगा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दाखिला! सरकार उठाएगी खर्चा
Shubham Electronics
Paontika Opticals

CM Sukhu: हिमाचल के प्रमुख स्कूलों में होगा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दाखिला! सरकार उठाएगी खर्चा

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बाल दिवस के अवसर पर रिज शिमला में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का शुभारम्भ किया। इसका आयोजन पुलिस एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया। 16 नवम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के 29 बाल-बालिका सुखाश्रय आश्रम के लगभग 600 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

Shri Ram

CM Sukhu: हिमाचल के प्रमुख स्कूलों में होगा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दाखिला! सरकार उठाएगी खर्चा

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पावन स्मृति को समर्पित है। यह खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव नेहरू जी की उसी भावना, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य को आगे बढ़ाने के प्रदेश सरकार के संकल्प को प्रतिबिंबित करता है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अनाथ और बेसहारा बच्चों तथा महिलाओं के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। प्रदेश सरकार ने एक अभिभावक के रूप में 6000 अनाथ और बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है।

योजना के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास व स्वावलंबन के लिए हर स्तर पर सहायता प्रदान कर 27 वर्ष तक इन बच्चों के माता-पिता का दायित्व निभाएगी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करने के लिए जिलों के प्रमुख स्कूलों में इनका दाखिला करवाएगी और दाखिले का खर्चा भी प्रदेश सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है कि हर बेटी को पूर्ण सुरक्षा, उत्तम शिक्षा और आसमान छूने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ एक नारा नहीं है, यह मेरा व्यक्तिगत मिशन है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं बल्कि ये जीवन की सच्ची पाठशाला है।

JPERC 2025
Diwali 02

यहां जीतते हैं तो विनम्रता सीखते हैं और जब हारते हैं तो दोबारा उठने का साहस। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट किसी प्रमाण-पत्र के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी चुनौतियों को दृढ़ता से स्वीकार किया है। प्रदेश सरकार उन्हें वो हर संसाधन और सुविधा प्रदान करेगी जिससे वे दुनिया को बता सके कि वे क्या कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव के लिए पुलिस एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP Panchayat Election: हिमाचल में वोटर लिस्ट तैयार! अभी तक 55.19 लाख मतदाता पंजीकृत

HP Panchayat Election: हिमाचल में वोटर लिस्ट तैयार! अभी तक 55.19 लाख मतदाता पंजीकृत