Jobs : हिमाचल के युवाओं को नौकरी का मौका! यहां हो रहे इंटरव्यू, एक क्लिक में जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल

Jobs : जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 28 मार्च को प्रातः 10.30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार इम्यूनटेक लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर और एचपीजीआइसीएस कंट्री लिक्यूड बाॅटलिंग प्लांट मैहतपुर द्वारा लिया जाएगा।

Jobs : हिमाचल के युवाओं को नौकरी का मौका! यहां हो रहे इंटरव्यू, एक क्लिक में जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल
इनमें ट्रेनी टेक्निशियन के दो पद और दो पद अप्रेंटिसशिप के तौर पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई तथा डिप्लोमा, स्नातक होना अनिवार्य है।

साथ ही, आयु सीमा पदानुसार 20 से 35 वर्ष और वेतन 9 से 14 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए इम्यूनटेक लाइफसाइंस के मोबाइल नम्बर 96257-56343 और एचपीजीआइसीएस कंट्री लिक्यूड बाॅटलिंग प्लांट के मोबाइल नम्बर 98167-75827 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



