Achievement: हिमाचल की नन्ही कलाकार ने रचा इतिहास! 8 साल की उम्र में पाया भारत सेवा पुरस्कार

Achievement: हिमाचल प्रदेश की नन्ही परी ने छोटी सी उम्र में एक बार फिर बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जिससे पूरे प्रदेश का नाम रोशन हो गया है। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी धीमान ने राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम कर लिया है।
Achievement: हिमाचल की नन्ही कलाकार ने रचा इतिहास! 8 साल की उम्र में पाया भारत सेवा पुरस्कार
मात्र 8 वर्ष की आयु में आश्वी को भारत सेवा पुरस्कार एक्सक्लूसिव कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आश्वी को कला, अभिनय और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया गया।
बता दें कि आश्वी धीमान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक उभरती हुई ‘यंग आर्टिस्ट’, टीवी एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में वह मनोरंजन जगत में तेजी से अपनी धाक जमा रही हैं।


उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि इस नन्ही उम्र में वह 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। इसके साथ ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिष्ठित पुस्तकों में भी दर्ज हो चुका है।
वह विभिन्न राष्ट्रीय मंचों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। आश्वी की इस सफलता पर उनके गांव और पूरे जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

