Asha Hospital
in

Himachal Latest News: हिमाचल में बनी कैंसर-बुखार सहित 22 दवाओं के सैंपल फेल! लोगों में मचा हड़कंप

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश की कंपनियों में बनी दवाओं के सैंपल एक बार फिर से फेल हो गए हैं जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बार 22 दवाओं के सैंपल फेल हुए है जिनमें सबसे ज़्यादा सोलन जिले में 16, सिरमौर में पांच और ऊना जिला की कंपनी में बनी एक दवा शामिल है।

Himachal Latest News: हिमाचल में बनी कैंसर-बुखार सहित 22 दवाओं के सैंपल फेल! लोगों में मचा हड़कंप

Indian Public School

बता दें कि केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (Central Drug Control Organization) ने मई में देशभर से दवाओं के सैंपल भरें और उन्हें जाँच के लिए भेजा। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो उनमें देश में बनी 52 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई जिसमें हिमाचल में बनी 22 दवाये भी शामिल है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

जिन दवाओं के सैंपल सही नहीं पाए गए हैं उनमें गले का अल्सर, खांसी, एलर्जी, वायरस संक्रमण, इंफेक्शन, उच्च रक्तचाप, कैंसर, दर्द, जीवाणु संक्रमण, एसिडिटी, खुजली और बुखार की दवा शामिल है। उधर, सैंपल फेल होने के बाद अब दवा उद्योगों को नोटिस जारी किए जाएंगे और बाजार से स्टॉक को वापस मंगवाया जाएगा।

यह सैंपल हुए फेल
पांवटा साहिब के पेस बायोटक कंपनी की जीवाणु संक्रमण, पांवटा की जी लेबोरेटरी की एलर्जी की दवा डेक्सामेथासोन इंजेक्शन, पांवटा की जी लेबोरेटरी की बैक्टीरिया की सेफ्ट्रिएक्सोन, पांवटा साहिब की जी लेबोरेटरी की नेत्र संक्रमण की जेटामाईसीन, कालाअंब की इंटीग्रेटेड कंपनी की वायरस संक्रमण की दवा सेक्ट्राई एक्सन, झाड़माजरी के स्काटाडलि कंपनी की BP की मेट्रोप्रोजल, झाड़माजरी डेक्सीन फार्मा की गले के इंफेक्शन की सेफुरोक्साइम और संक्रमण की दवा सेफिक्सिम, बद्दी की विंगस बायोटेक की कैंसर की दवा प्रेडनिसोलोल, लोदी माजरा की नवकार कंपनी की उच्च रक्तचाप, बद्दी के बायो एटलस फार्मा की बीपी की दवा टेलमीसार्टन, बद्दी की हिल्लर लैब की अल्सर की दवा पेंटा प्रोजोल, बरोटीवाला की डब्लयूपीबी फार्मा की खांसी की दवा लेवोसाल, बद्दी के गल्फा लेबोट्री की दर्द की दवा डेक्लोफेनाक के सैंपल फेल हुए हैं।

JPERC 2025

काठा स्थित एलियन बायोटेक कंपनी की एलर्जी की मोंटीलुकास्ट, बरोटीवाला की फार्मा रूट्स हेल्थ केयर की उच्च रक्तचाप की दवा रेमीजोल, झाड़माजरी की केप टेप कंपनी की बैक्टीरिया की दवा सेफ्ट्रिएक्सोन, बद्दी की विंग्स नोविटास हेल्थकेयर कंपनी की इंफेक्शन की दवा मोक्सीटेस, बद्दी के एलवी लाइफ साइंस की एसिडिटी की दवा रेबोप्रोजोल, नालागढ़ के मझोली की रेकिन केयर लाइफ कंपनी की दर्द और बुखार की दवा लेबोटेज, सोलन को बड़ोग के रोमा फार्मा की दर्द, बुखार की दवा एसिक्लोफेनाक और ऊना के टाहलीवाल स्थित न्यूरो पैथिक की अल्फा लिपोईक एसिड दवा के सैंपल फेल हुए है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत! अब तक तीन गवां चुके जान

Himachal News: श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत! अब तक तीन गवां चुके जान

Himachal News Alert: दोस्त के साथ खड्ड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत! परिजन बेसुध

Himachal News Alert: दोस्त के साथ खड्ड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत! परिजन बेसुध