Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी! तीन जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को जमकर बारिश-बर्फबारी हुई। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फ के फाहे गिरे वही शिमला सहित अन्य इलाकों में झमाझम बादल बरसे।

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी! तीन जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट
वही बारिश और बर्फबारी का यह दौर आज भी जारी रहेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 3 अप्रैल तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इस दौरान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट जारी
आज कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी है। जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा जिला में येलो अलर्ट रहेगा।


3 अप्रैल से फिर बारिश-बर्फबारी
हालाँकि कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। जिससे 31 मार्च और एक अप्रैल को राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
इस दौरान निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में 2 अप्रैल तक धूप खिलेगी। जबकि 3 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव होगा। इससे 3 से चार अप्रैल तक प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि होने के आसार हैं।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



