HP Weather Update: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी! आज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

HP Weather Update: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी! आज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसका असर 9 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है। खासतौर पर आज और 8 अप्रैल को WD ज्यादा स्ट्रांग होकर बरसेगा।

इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात तो अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इतना ही नहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है।


ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट
IMD ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया है, जबकि लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई।
इसके अलावा पांच और छह अप्रैल को 6-6 जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है, जबकि सात अप्रैल को 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आठ अप्रैल को ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



