Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: आर.आई.एम.सी. देहरादून में प्रवेश का शानदार मौका! छात्र-छात्राएं 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

TROWS

Himachal News: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई, 2026 सत्र में आठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर, 2025 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 दिसम्बर, 2025 (रविवार) को विभिन्न प्रदेशों की राजधानी या अन्य चुनिंदा केन्द्रों पर होगी।

Holi 2026 -2

Himachal News: आर.आई.एम.सी. देहरादून में प्रवेश का शानदार मौका! छात्र-छात्राएं 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्रवेश पाने के लिए छात्र और छात्राएं दोनों ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई, 2026 को साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई, 2013 से पहले तथा पहली जनवरी 2015 के बाद नहीं होना चाहिए।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने का इच्छुक विद्यार्थी एक जुलाई, 2026 को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा आठ में पढ़ रहा या कक्षा आठ पास कर चुका होना चाहिए। उन्होंने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा।

Doon valley school

उत्तीर्ण उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार रखा गया है। साक्षात्कार की तारीख बाद में तय की जायेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य काॅलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किए जा सकते हैैं।

इसके अलावा आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका का सैट, कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य काॅलेज, देहरादून के नाम से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य हैै। आवेदक अंग्रेजी में अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नम्बर के साथ लिखकर भेजेें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आवेदन पत्र (दो प्रतियों) के साथ दस्तावेजों में उम्मीदवार का जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति-जनजाति का प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य की ओर से वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत का मूल रूप में फोटो सत्यापित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और उम्मीदवार के दो पासपोर्ट फोटो भेजने होंगे। उन्होंने बताया कि चयन परिणाम राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून की वेबसाइट riMC.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Himachal News Update: शिमला पहुंची प्रियंका गांधी! अपने घर छराबड़ा में बिताएंगी छुट्टियां

Himachal News Update: शिमला पहुंची प्रियंका गांधी! अपने घर छराबड़ा में बिताएंगी छुट्टियां