Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: कार्गो ड्रोन से आपदा प्रभावित गांव में पहुंचाई 15 किलोग्राम राशन किट सहित दवाइयां

TROWS

Himachal News: मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब ड्रोन के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ड्रोन सहायक बने हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News: कार्गो ड्रोन से आपदा प्रभावित गांव में पहुंचाई 15 किलोग्राम राशन किट सहित दवाइयां

आपदा प्रभावित जंजैहली क्षेत्र के बायला गांव में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल द्वारा कार्गो ड्रोन के माध्यम से 15 किलोग्राम राशन किट पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।

Indian Public School

इस कार्य को अंजाम देने के लिए एसडीआरएफ के 8 जवानों, मंडी पुलिस के 2 कर्मचारियों सहित ड्रोन संचालन से जुड़ी निजी कंपनी के टीम कप्तान नूतन के नेतृत्व में उनके दल के 3 कर्मचारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Doon valley school

इंसीडेंट कमांडर एवं संयुक्त निदेशक पंचायती राज सुरेंद्र मोहन ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं भेजने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

ड्रोन के माध्यम से राशन किट भेजी गई हैं। एक अन्य ड्रोन की मदद से ओडीधार के लगभग 50 लोगों को दवाइयां भी पहुंचाई गई हैं। इसके अतिरिक्त थुनाड़ी, लम्बाथाच में क्षतिग्रस्त घरों से घरेलू सामान व महत्वपूर्ण कागजात भी सुरक्षित निकाले जा रहे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इससे राहत कार्यों में और तेजी आएगी। इसके अतिरिक्त इस प्राकृतिक आपदा में लापता लोगों की तलाश में भी ड्रोन की मदद ली जा रही है।

एसडीआरएफ के सहयोग से पंडोह से पटीकरी डैम तक लगातार 5वें दिन लापता लोगों को तलाशने का ऑपरेशन जारी रहा। ड्रोन संचालन में पारंगत कम्पनी द्वारा एसडीआरएफ के जवानों को ड्रोन चलाने का समुचित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: हाईवे से गहरी खाई में लुढ़का ट्राला! सहायक की मौत, चालक घायल

Accident In Himachal: हाईवे से गहरी खाई में लुढ़का ट्राला! सहायक की मौत, चालक घायल

Sirmour News: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ! ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे युवक गंभीर घायल

Sirmour News: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ! ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे युवक गंभीर घायल