Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत…

Himachal News: भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत…

Himachal News: भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत…

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस एक सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-कोथुन हाईवे पर बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई जिसमे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

Indian Public School

दौसा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सवार थे।

Doon valley school

बता दें कि, सभी कार्यकर्ता लाहौल-स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आए थे, यात्रा में भाग लेने के बाद सभी जयपुर को निकल गए तथा अन्य कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस बीच मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं, हादसे में पिकअप सवार हनुमान मीणा (22) निवासी रूपपुरा, लालसोट और वसीम अकरम (31) निवासी खिरनी, सवाई माधोपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिकअप सवार लोग दिल्ली मंडी में अमरुद बेचकर सवाई माधोपुर लौट रहे थे।

हादसे में कांग्रेस के घायल कार्यकर्ताओं में अनिल, शशिकिरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन और रतनलाल इत्यादि शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में गोली लगने से एक की मौत, घर से निकला था शिकार को, यूं खुद हुआ शिकार

पांवटा साहिब में गोली लगने से एक की मौत, घर से निकला था शिकार को, यूं खुद हुआ शिकार

सिरमौर में वन विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध लकड़ी से भरी पिकअप बरामद

सिरमौर में वन विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध लकड़ी से भरी पिकअप बरामद