in

Himachal News : शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत चार घायल

Himachal News : शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत चार घायल

Himachal News : शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत चार घायल

TROWS

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सड़क दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही ताजा मामला शिमला के चौपाल धार चांदना का है जहां एक कार खाई में गिरने से एक की मृत्यु हुई है जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात को शिमला के चौपाल धार चांदना में एक गाड़ी (HPO8C 0133) गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक ही गांव के पांच लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है,तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह से लौट रहे थे, 200 मीटर खाई में गिरी है। यह दुर्घटना उपमंडल चौपाल की कुपवी तहसील के अंतर्गत आने वाले धार चांदना सड़क की है।

Doon valley school

इसमें सवार सभी लोग गांव बाग (कुपवी से शादी समारोह से वापस अपने गांव धारचांदना आ रहे थे। लेकिन धार चांदना पहुंचने से पहले ही गाड़ी धार कैंची के पास अनियंत्रित होकर गिर गई।

इस सड़क दुर्घटना में मेघराज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जगदीश, शरैय, राय सिंह, रिपू इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैं।बता दें कि, सभी लोग चौपाल के धार चांदना गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही पुलिस कर रही है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

खेल कूद प्रतियोगिता में पांवटा साहिब की वन रक्षक मनीषा और रजत ने किया सिरमौर का नाम रौशन

खेल कूद प्रतियोगिता में पांवटा साहिब की वन रक्षक मनीषा और रजत ने किया सिरमौर का नाम रौशन

Himachal News : पांवटा साहिब का नशा तस्कर लाखों की स्मैक के साथ यूपी में गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Himachal News : पांवटा साहिब का नशा तस्कर लाखों की स्मैक के साथ यूपी में गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला