Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल में नए साल के जश्न से पहले सैलानियों की भारी भीड़! होटल पैक, सड़कों पर जाम

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नए साल के जश्न से पहले इस वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है जिनके दीदार को देश के कोने-कोने से टूरिस्ट इस वीकेंड पर हिमाचल पहुंचे हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल में नए साल के जश्न से पहले सैलानियों की भारी भीड़! होटल पैक, सड़कों पर जाम

बड़ी बात यह है कि सैलानियों के हिमाचल में पहुंचने का सिलसिला जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। सैलानियों ने पर्यटन स्थलों के होटलों में अगले वीकेंड तक के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग की है।

Indian Public School

ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में इज़ाफ़ा 
बता दें कि शिमला से लेकर कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक से तीन फीट तक बर्फ गिरी है। ऐसे में पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद एकाएक हिमाचल में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है।

Doon valley school

बर्फबारी के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए शुक्रवार को ही हजारों की संख्या में सैलानियों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया था। ऐसे में शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला, डलहौजी, कसौली, चायल, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों का सैलाब उमड़ा।

इस वीकेंड पर शिमला, डलहौजी, कसौली, धर्मशाला और मनाली में 80-90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चली हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में इजाफा होने के चलते सड़कों पर लंबा यातायात जाम भी लग रहा है जिससे पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए भी हिमाचल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बने गुरमीत सिंह संधावालिया! राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Himachal Latest News: हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बने गुरमीत सिंह संधावालिया! राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Himachal News Alert: चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर! महिला की मौत, दो घायल

Himachal News Alert: चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर! महिला की मौत, दो घायल