Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी! इन 4 जिलों में फरवरी-मार्च तक होंगे ग्राउंड टेस्ट

TROWS

Himachal News: खाकी पहनने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में पुरुष एवं महिला कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी! इन 4 जिलों में फरवरी-मार्च तक होंगे ग्राउंड टेस्ट

हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी रेंज के चार जिलों सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर जिले में सबसे पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होने जा रही है। चारों जिलों में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 11 फरवरी से 27 मार्च तक रेंज के आईजी की अध्यक्षता में किया जाएगा।

Indian Public School

पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सिरमाैर में 11202, सोलन 9275, शिमला 12795 व किन्नाैर में 1350 उम्मीदवार भर्ती में शामिल होंगे।

Doon valley school

कहां से कितने आवेदन
सिरमौर जिले में ग्राउंड टेस्ट 11 फरवरी से 20 फरवरी तक चम्बा ग्राउंड नाहन में होगें, जिसमें 11,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 25 फरवरी से 6 मार्च तक पुलिस लाइन सोलन में उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट होंगे जिसके लिए 9,275 आवेदन आए है।

वहीं शिमला में पुलिस लाइन भराड़ी में 11 मार्च से 22 मार्च तक ग्राउंड टेस्ट लिए जाएंगे, शिमला के 12,795 उम्मीदवारों ने आवेदन किए है। किन्नौर जिला में 27 और 28 मार्च को मिनी स्टेडियम कल्पा में भर्ती होगी, किन्नौर में 1,350 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

7.00 बजे भर्ती स्थल पर करनी होगी रिपोर्ट
इस दौरान सबसे पहले महिला उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद पुरुष उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित दिन सुबह 7.00 बजे भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जल्द स्थापित होंगे 150 बिजली ट्रांसफॉर्मर! लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

Sirmour News: शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जल्द स्थापित होंगे 150 बिजली ट्रांसफॉर्मर! लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

Himachal Latest News: अब हेलमेट और नंबर प्लेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! बोतलों और खुले कंटेनरों में भी नहीं ले जा सकेंगे

Himachal Latest News: अब हेलमेट और नंबर प्लेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! बोतलों और खुले कंटेनरों में भी नहीं ले जा सकेंगे