Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: मामा के घर लेंटर डालने गया था 25 वर्षीय युवक! जंगल में मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

TROWS

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक युवक का शव जंगल से बरामद किया गया है जिससे सनसनी फैली हुई है। वहीं युवक की हत्या के भी आरोप लग रहे हैं जिसके चलते पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: मामा के घर लेंटर डालने गया था 25 वर्षीय युवक! जंगल में मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

मामला कांगड़ा जिला के मझीण के साथ लगते क्षेत्र भटाल खुर्द के जंगल का है। 25 वर्षीय नवीन चौधरी उर्फ विंटा निवासी अंब पठियार अपनी पत्नी के साथ लेंटर डालने मामा के घर गया था।

Indian Public School

इस दौरान उसकी पत्नी तो वापस घर लौट आई मगर वह वहीं पर रुक गया। लेकिन अगले ही दिन युवक का शव स्थानीय लोगों ने भटाल खुर्द के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा।

Doon valley school

इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि मौके पर जंगल में लगी झाड़ियां तहस-नहस थी। इतना ही नहीं युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए। मौके पर जगह-जगह खून के धब्बे भी पाए गए।

पत्नी बोली पति की हुई है हत्या
मृतक की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके पति की रिश्तेदारों ने ही हत्या की है। महिला ने बताया कि उसे उसके पति ने रात साढ़े 10 बजे के करीब फोन किया था और कहा कि उसे उसके ही रिश्तेदार मार रहे हैं और तुम जल्दी गाड़ी भेजो।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मगर उसके थोड़ी देर बाद फोन कट गया। जब उसने दोबारा पति से बात करनी चाही तो नंबर बंद आया। इसी बीच अगले ही दिन उसके पति का शव जंगल से बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है इसका पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

फिलहाल मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर और घटनास्थल से मिले खून के धब्बों के चलते पुलिस इसे हत्या के एंगल से देख रही है। फिलहाल मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू! लैंडस्लाइड को रोकेगी वेटिवर घास

HP News: भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू! लैंडस्लाइड को रोकेगी वेटिवर घास

Accident In Himachal: गहरी खाई में लुढ़का ईंट लोड कर जा रहा टिप्पर! चालक ने गवाई जान

Accident In Himachal: गहरी खाई में लुढ़का ईंट लोड कर जा रहा टिप्पर! चालक ने गवाई जान