Himachal News Alert: हिमाचल में डिलीवरी के बाद 28 वर्षीय महिला की मौत! जाने क्या है पूरा मामला
Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। महिला को डिलीवरी के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था जहां उसने दम तोड़ा।
Himachal News Alert: हिमाचल में डिलीवरी के बाद 28 वर्षीय महिला की मौत! जाने क्या है पूरा मामला
हालांकि मौत की क्या वजह रही होगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत 28 वर्षीय महिला को लेबर पेन होने के चलते उसे 23 सितम्बर को मारंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
इसके बाद अगले ही दिन यानी 24 सितंबर को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन 25 सितंबर की शाम को महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो निजी अस्पताल से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
मगर यहां महिला की मौत हो गई। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी और मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए गए।