Himachal News Alert: हिमाचल में दो बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम! गई जान
Himachal News Alert: ऊना जिला के स्थानीय वार्ड नंबर 1 के प्रेम नगर में एक महिला ने फंदा लगा लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान आरती पत्नी सूरज निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
Himachal News Alert: हिमाचल में दो बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम! गई जान
मृतक महिला अपने पीछे पति सहित दो बच्चों को छोड़ गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिन पहले ही ऊना आई हुई थी और यहां वह अपने पति सहित बच्चों के साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है कि यहाँ महिला ने फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने जब महिला को फंदे पर लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।