Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: प्रशासन की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई! DC-SP ने की छापेमारी, कई वाहन जब्त

TROWS

Himachal News Update: ऊना जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में जिले में औचक छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त जतिन लाल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने स्वां नदी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: प्रशासन की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई! DC-SP ने की छापेमारी, कई वाहन जब्त

इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और खनन अधिकारी नीरज कांत, खनन निरीक्षक पंकज कुमार तथा एसएचओ मैहतपुर मस्तराम नाइक समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने अपनी करर्रवाई को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने तथा खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया।

Indian Public School

इस कार्रवाई के दौरान खानपुर, फतेहपुर, संतोषगढ़ और बथड़ी क्षेत्रों में 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त किए गए। इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जतिन लाल ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Doon valley school

रोजाना ड्रोन और पुलिस टीम की सहायता से संवेदनशील क्षेत्रों की गहन निगरानी की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल सरकार की अवैध खनन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। ऊना जिला प्रशासन इस नीति को पूरी शिद्दत से लागू कर रहा है। हम सभी क्षेत्रों में इस तरह की कठोर कार्रवाई जारी रखेंगे।

हमने साफ निर्देश दिए हैं कि ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध खनन एक गंभीर अपराध है, जिसके व्यापक दुष्प्रभाव हैं। इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति और सरकारी राजस्व का नुकसान के साथ साथ स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र का विनाश और भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अवैध खनन मुक्त ऊना बनाने के अभियान में सहयोगी बनने का अनुरोध किया है। उन्होंने आम जनता से अवैध खनन गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का साथ, सतर्कता और सहयोग अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम में उपयोगी होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: महिला ने घर में ऐसे लगाया मौत को गले! ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Paonta Sahib: महिला ने घर में ऐसे लगाया मौत को गले! ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के नए डीएसपी होंगे मानवेन्द्र ठाकुर! अदिति सिंह को शिमला भेजा

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के नए डीएसपी होंगे मानवेन्द्र ठाकुर! अदिति सिंह को शिमला भेजा