Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: हिमाचल में मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी देकर रिटायर्ड फौजी से ठगे 61 लाख

TROWS

Himachal News Update: राज्य के जिला ऊना में एक रिटायर्ड फौजी को मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी देकर उससे 61 लाख से भी ज़्यादा पैसे ठग लिए गए। भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद से रिटायर्ड हरोली के नगनोली निवासी राकेश कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: हिमाचल में मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी देकर रिटायर्ड फौजी से ठगे 61 लाख

पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई जिसमें व्यक्ति ने खुद को मुंबई पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर हेमराज कोली बताया। इस दौरान शातिर ने रिटायर फौजी को कहा कि तिलक नगर पुलिस स्टेशन मुंबई में उसके खिलाफ 17 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है।

Indian Public School

जिसके बाद व्यक्ति बुरी तरह से सहम गया। मगर तभी थोड़ी ही देर बाद उसके मोबाइल पर फिर से वीडियो कॉल आई जिसने खुद को सब इंस्पेक्टर संदीप राव बताया और कहा कि नरेश गोयल नाम का एक आदमी जेट एरवेयस के मनी लॉड्रिंग केस में पकड़ा गया है। शातिर ने कहा कि नरेश गोयल के घर से एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है जोकि आपके नाम से जारी हुए सिम कार्ड से जुड़ा है।

Doon valley school

जिसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके पास जितना भी पैसा है उसकी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उक्त पैसा मनी लॉन्ड्रिंग का तो नहीं है। इस दौरान शातिर ने रिटायर फौजी को कहा कि उसके पास जितना भी पैसा है वह सारा उनके बताए गए खातों में जमा करवा दे तथा जांच पूरी होने के बाद यह सारा पैसा उसे वापस मिल जाएगा।

जिसके बाद रिटायर फौजी भी शातिरों के झांसे में आ गया और उसने 61 लाख 29 हजार रुपए आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में डाल दिए। लेकिन बाद में जब पीड़ित ने आरोपियों को फिर से फोन मिलाया तो उनका नंबर बंद आया तब जाकर उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Bus Accident In Himachal: हिमाचल में बस-गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत! दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

Bus Accident In Himachal: हिमाचल में बस-गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत! दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

Himachal News: खेतों में काम करते फिसला पैर! खाई में गिरा किसान, दर्दनाक मौत

Himachal News: खेतों में काम करते फिसला पैर! खाई में गिरा किसान, दर्दनाक मौत