Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: 5 पुलिस कर्मचारियों को मिले गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक! डीसी और एसपी ने किया अलंकृत

TROWS

Himachal News Update: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले जिला हमीरपुर के पांच पुलिस कर्मचारियों मानक मुख्य आरक्षी रीता देवी, मानक मुख्य आरक्षी निर्मल सिंह, मानक मुख्य आरक्षी राजकुमारी, मानक मुख्य आरक्षी रवि कुमार और मानक मुख्य आरक्षी हिमानी चौहान को उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: 5 पुलिस कर्मचारियों को मिले गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक! डीसी और एसपी ने किया अलंकृत

शनिवार को यहां पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पांचों पुलिस कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए। इस अवसर पर सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि हमीरपुर जैसे छोटे से जिले के पांच पुलिस कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रतिष्ठित पदक मिलना एक गौरव का विषय है।

Indian Public School

इससे सभी पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में जोश, उच्च कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। जिला में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दिन-रात सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मचारियों के कल्याण तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कई सराहनीय कदम उठाए हैं।

Doon valley school

इनमें पुलिस कर्मचारियों के लिए कैंटीन, खेलकूद और अन्य सुविधाएं तथा सैलरी अकाउंट को बीमा योजनाओं से लिंक करना शामिल है। इससे पहले, उपायुक्त, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, सभी पदक विजेताओं एवं उनके परिजनों का स्वागत करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में अधिकारियों और कर्मचारियों का मूल्यांकन बहुत ही सुनियोजित, पारदर्शी और सटीक प्रणाली के साथ किया जाता है।

कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने तथा अन्य कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए ही गृह मंत्रालय ने 2019-20 से उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान करने की योजना आरंभ की है। पहली बार में ही जिला हमीरपुर के 5 कर्मचारियों को यह पदक मिला है। पांचों पदक विजेताओं की सेवाओं की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि इन सभी ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा ये अन्य पुलिस कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: ऊना में मूसलधार बारिश के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट! प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली कार्य तेज

HP News: ऊना में मूसलधार बारिश के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट! प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली कार्य तेज

दुखद: सड़क से मलबा हटाते जेसीबी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर! गहरी खाई में लुढ़कने से ड्राइवर की मौत

दुखद: सड़क से मलबा हटाते जेसीबी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर! गहरी खाई में लुढ़कने से ड्राइवर की मौत