Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: होली उत्सव में बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा मचाएंगे धमाल! आकाशीय लालटेनों से जगमगाएगा आसमान

TROWS

HP News: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति ने इस बार जहां कई नई गतिविधियां शामिल की हैं, वहीं उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में कई नामी पंजाबी और हिमाचली स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

Holi 2026 -2

HP News: होली उत्सव में बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा मचाएंगे धमाल! आकाशीय लालटेनों से जगमगाएगा आसमान

बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा जैसे बड़े पंजाबी कलाकारों के अलावा हिमाचल के कई नामी सितारा कलाकार भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि रविवार को उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी स्टार बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के अलावा कई हिमाचली कलाकार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Indian Public School

दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक मनकीरत औलख होंगे और ममता भारद्वाज, धीरज शर्मा और अन्य हिमाचली स्टार कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा, हिमाचली स्टार अनुज शर्मा और अन्य कलाकार आमंत्रित किए गए हैं।

Doon valley school

आखिरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह हिमाचली स्टार कलाकारों के नाम रहेगी, जिसमें कुमार साहिल सहित कई बड़े कलाकारों के नाम फाइनल किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के उदघाटन अवसर पर पहली मार्च की शाम को टीहरा के ऐतिहासिक किले से उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई जाएंगी, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेनों की रोशनी से जगमगा उठेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उत्सव के उदघाटन अवसर पर यह एक बहुत ही शानदार दृश्य होगा। इस दौरान ऐतिहासिक किले के परिसर में दीप भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि उत्सव में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इनमें रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं, लैमन रेस, जूट बैग रेस, झमाकड़ा, म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़ और रस्साकशी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: अज्ञात हमलावरों ने युवक पर बरसाई गोलियां! गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

Himachal Crime News: अज्ञात हमलावरों ने युवक पर बरसाई गोलियां! गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बोलेरो! दो युवकों ने तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बोलेरो! दो युवकों ने तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर