in

राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज! 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी

TROWS

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कांगड़ा द्वारा धर्मशाला स्थित उपायुक्त सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस इलाज! 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी

कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा, हेमराज बैरवा ने की। उपायुक्त ने कहा कि यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक के इलाज का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित को सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती करवाना आवश्यक है, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Doon valley school

कार्यशाला में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत आपातकालीन सेवाएं, सर्जरी, आईसीयू सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।

यह योजना सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों चाहे वे चालक, यात्री या पैदल यात्री हों , पर समान रूप से लागू होती है। साथ ही, आईटी आधारित प्रणाली के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है।

JPERC 2025

इस अवसर पर आरटीओ धर्मशाला, विकास जम्बाल ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घबराएं नहीं और नजदीकी अस्पताल या पुलिस स्टेशन से तुरंत संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं। कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Weather : हिमाचल में 3 दिनों तक मौसम साफ! फिर होगी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ का अलर्ट

HP Weather : हिमाचल में 3 दिनों तक मौसम साफ! फिर होगी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ का अलर्ट

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौ**त के घाट! आरोपी अरेस्ट

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौ**त के घाट! आरोपी अरेस्ट