Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: एचआरटीसी खरीदेगी 700 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें! 4 महीनों के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए होंगी उपलब्ध

TROWS

HP News: हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 700 बसों की खरीद करने जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 159वीं बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

Holi 2026 -2

HP News: एचआरटीसी खरीदेगी 700 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें! 4 महीनों के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए होंगी उपलब्ध

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि 297 टाइप-1 ई-बसों की खरीद से संबंधित औपचारिकताएं पूरी हो गई है। बैठक में इन बसों के संबंध में खरीद समिति के अनुमोदन को स्वीकार करके इन बसों की खरीद को अंतिम स्वीकृति के लिए मंत्रिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया। यह सभी बसें लगभग 4 महीनों के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगी।

Indian Public School

इसके अलावा बैठक में 23 टाइप-1 ई-बसें खरीदने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 24 नई सुपर लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इस संबंध में प्रदेश मंत्रिमंडल को स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में 37 सीटर 250 डीजल बसों को खरीदने के लिए भी निविदा आमंत्रित करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Doon valley school

इसके अतिरिक्त 100 मिनी बसों की खरीद के लिए री-टेंडरिंग को स्वीकृति दी गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 700 नई बसों के आने से प्रदेश के दूरस्थ गांवों तक आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे प्रदेशवासी एवं पर्यटक लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से 15 वर्ष पुरानी डीजल बसों को हटाने के निर्देश मिले हैं जिनके अनुपालन के बाद एचआरटीसी के बेड़े में बसों की संख्या काफी हद तक घट जाएगी। लेकिन नई बसों की खरीद के निर्णय से स्थिति पुनः सामान्य हो जाएगी। बैठक में दो त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और चार क्रैन खरीदने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि एचआरटीसी ने पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 70 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News:अब जेलों में बंद कैदियों के साथ नहीं होगा जाति आधारित भेदभाव! सुक्खू सरकार ने जेल मैनुअल में किया संशोधन

Himachal News:अब जेलों में बंद कैदियों के साथ नहीं होगा जाति आधारित भेदभाव! सुक्खू सरकार ने जेल मैनुअल में किया संशोधन

Paonta Sahib: पांवटा में पकड़ा 323 ग्राम चिट्टा! लाखों में कीमत, उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

Paonta Sahib: पांवटा में पकड़ा 323 ग्राम चिट्टा! लाखों में कीमत, उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार