HP News: स्वास्थ्य सेवाओं में हिमाचल का यह जिला रहा अव्वल! मिला कायाकल्प अवार्ड
HP News: ज़िला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला ऊना, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय टीम द्वारा कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर की गयी।
HP News: स्वास्थ्य सेवाओं में हिमाचल का यह जिला रहा अव्वल! मिला कायाकल्प अवार्ड
यह असेसमेंट अप्रैल-मई 2025 में की गई, जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को प्रदेश भर में श्रेणी-1 के अंतर्गत कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुआ, जिसके लिए 3 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में हासिल की। डॉ संजीव ने बताया कि केटेगरी-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर के 15 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड दिया गया, जिसमें से 9 स्वास्थ्य संस्थान केवल जिला ऊना के शामिल रहे। इस श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर जिला ऊना के नाम हैं।

इसमे सिविल अस्पताल हरोली को राज्य स्तर पर प्रथम रहने पर 7 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलेहड़ ने द्वितीय पुरस्कार और सिविल अस्पताल अम्ब ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जिसके लिए इन्हें 5-5 लाख रूपये देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी, सिविल अस्पताल गगरेट, सिविल अस्पताल बंगाणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, भदसीली तथा दौलतपुर चौक को एक-एक लाख रूपये की धनराशि दी गई।

केटेगरी-3 के अंतर्गत जिला ऊना के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान को 2 लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा शेष 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें बाथड़ी, खड्ड, पालकवाह, बढेड़ा कांगड़, पंजावर, बढेड़ा राजपूतां, अमलेहड़, लठियाणी, सोहारी टकोली, अकरोट, चक्कसराये, चुरुड़ु, धर्मशाल महंता, शिवपुर मुबारिकपुर, बसाल, बसोली एवम् देहलां को 50-50 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरुप प्राप्त हुई।
केटेगरी-4 के अंतर्गत जिला ऊना के 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया। जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर झूडोवाल ने प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये, आयुष्मान आरोग्य मंदिर धुन्धला प्रथम रनअप 50 हजार रूपये, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनोह द्वितीय रनअप 35 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप हासिल किये। जबकि बाकि 42 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 25-25 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!