JEE Main Result 2026: जेईई मेन में हिमाचल के होनहारों का दबदबा! आदित्य ने किया टॉप, लिए 99.63 पसेंटाइल

JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के पहले सत्र का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

JEE Main Result 2026: जेईई मेन में हिमाचल के होनहारों का दबदबा! आदित्य ने किया टॉप, लिए 99.63 पसेंटाइल
जेईई मेन 2026 में हिमाचल प्रदेश के होनहार बेटों ने बाजी मारी है। हिमाचल के आदित्य ने 99.63 पसेंटाइल लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

वह मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के छात्र है। शिमला के अथर्व बन्याल ने भी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.45 पसेंटाइल हासिल किए।


जबकि मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के ही छात्र वारिन ने 99.39 और प्रगुण दुबे ने 99.009 पसेंटाइल हासिल किए है। चारों ही छात्रों की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
अक्षत ठाकुर और पार्थ शर्मा ने भी मारी बाजी
उधर, एस्पायर कोचिंग संस्थान शिमला से जेईई मेन की कोचिंग लेने वाले मंडी के अक्षत ठाकुर ने 99.09 पर्सेटाइल हासिल किए। जबकि विद्यापीठ के पार्थ शर्मा ने 99.10 पसेंटाइल हासिल कर परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



