Himachal Crime News: झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर किए चाकू और कैंची से वार! उतारा मौत के घाट, आरोपी काबू
Himachal Crime News: सोलन जिला के कसौली थाने के अंतर्गत एक महिला की उसी के पति द्वारा हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला कुठाड़ पुलिस चौकी के तहत मंडेसर पंचायत के सनौगी गांव का है।

Himachal Crime News: झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर किए चाकू और कैंची से वार! उतारा मौत के घाट, आरोपी काबू
38 वर्षीय सुमन की शादी 42 साल के चतर सिंह के साथ हुई थी। पुलिस चौकी कुठाड़ को सूचित किया गया था कि सुमन अचानक ही अपने कमरे में गई और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

इसके बाद सुमन ने खुद पर चाकू व कैंची से अपने आप पर वार करने शुरू कर दिए, इससे उसके पेट और छाती में गहरे घाव हो गए। नुकीली चीजों के हमले से महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देखा तो महिला के गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो केस आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का निकला।
झगड़े के बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट
जांच में सामने आया कि चतर सिंह का उसकी पत्नी सुमन के साथ शनिवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते-देखते झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी पर तेज धार हथियार से वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।

उधर, मौके पर पहुंची मृतक महिला की एक रिश्तेदार ने आरोपी पर सुमन की हत्या करने के आरोप लगाए। महिला ने बताया कि परिवार को नरेन्द्र सिंह ने मोबाइल फोन पर झगड़े की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद जब मौके पर जाकर देखा तो सुमन मृत अवस्था में पाई गई।
मौके से चाकू-कैंची बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू और कैंची भी बरामद की है, जोकि हत्या में इस्तेमाल की गई थी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
आरोपी गिरफ्तार
उधर, डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बीती शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला लाया गया है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


