Asha Hospital
Holi 2026
in

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन दवाओं का सेवन! हिमाचल में 71 के सैंपल फेल, मचा हड़कंप

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन दवाओं का सेवन! हिमाचल में 71 के सैंपल फेल, मचा हड़कंप

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन दवाओं का सेवन! हिमाचल में 71 के सैंपल फेल, मचा हड़कंप

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन दवाओं का सेवन! हिमाचल में 71 के सैंपल फेल, मचा हड़कंप

TROWS

हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल में जिन 71 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें खांसी-जुकाम, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, पेट संक्रमण, कैल्शियम, और फंगल संक्रमण जैसी दवाएं शामिल हैं।

Holi 2026 -2

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन दवाओं का सेवन! हिमाचल में 71 के सैंपल फेल, मचा हड़कंप

ऐसे में अगर आप भी इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर ना पड़े। बता दें कि देशभर में बनी दवाओं के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा गया था।

Indian Public School

जब इसकी रिपोर्ट आई तो हिमाचल में बनीं 71 दवाइयों समेत देशभर में 215 दवाओं के सैंपल फेल हो गए। देश में राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए 147 सैंपल फेल हुए है जिनमें हिमाचल में बनी 51 दवाइयों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं।

Doon valley school

इसके अलावा सीडीएसओ की ओर से लिए गए सैंपलों में से देश में 68 जबकि हिमाचल के 20 दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें पांवटा साहिब, कालाअंब, सोलन, ऊना और परवाणू में बनी विभिन्न दवाए शामिल हैं।

इन कंपनियों के सैंपल फेल
प्रयोगशाला की ओर से लिए गए सैंपलों में कालाअंब में तैयार सूखी खांसी, थाना स्थित लीफार्ड कंपनी की फंगल, बुरांवाला स्थित कोसमास फार्मास्युटिकल कंपनी की मासपेशियों के दर्द तथा लोदीमाजरा में तैयार खांसी की दवा के सैंपल भी सही नहीं पाए गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बद्दी, खेड़ा, थाना और मानकपुर में बनी खांसी की दवाओं के सैंपल भी फेल हो गए हैं। बद्दी के कालूझिंडा की कंपनी की दस्त, कांगड़ा की कंपनी की निमोनिया, झाड़माजरी के ईनोवा केपटेब की अस्थमा, बद्दी में बनी कैल्शियम की कमी दूर करने की दवा मानकों पर सही नहीं पाई गई है।

इसके अलावा थाना स्थित ली फोर्ड हेल्थकेयर की त्वचा संक्रमण की दवा के दो, बरोटीवाला की कंपनी की एसिडीटी, दबनी की कंपनी की बुखार, कालाअंब की कंपनी के संक्रमण, सोलन के लोहारन स्थित सनसिटो कंपनी के खांसी, मेयर लैब के संक्रमण, पांवटा के लैबोरेट कंपनी के जोड़ों के दर्द, कालाअंब के मोगीनंद में बनी अल्सर, ऊना के टाईटेनिस कंपनी की बीपी की दवा भी मानकों पर खरी नहीं उतरी।

कालाअंब में बनी अल्सर, नालागढ़ में बनी संक्रमण व किडनी की दवाओं के दो सैंपल फेल हुए हैं। नवकार कंपनी और कालाअंब में तैयार बुखार की दवा, नालागढ़ में बनी जोड़ों के दर्द, झाड़माजरी में तैयार कैल्शियम, बरोटीवाला में बनी खांसी की दवा एब्रोक्सोल, सोलन, कालाअंब और ऊना में बनी संक्रमण, केचट फार्मा की खांसी की दवा, डॉ. रेड्डी लैब की खांसी की दवा के सैंपल भी फेल हो गए हैं।

झाड़माजरी में बनी आयरन की कमी के दो, मानपुरा में बनी दाद खुजली, ऊना में बनी ब्लड शुगर, कालाअंब के खैरी में बनी संक्रमण, सोलन में तैयार एसिड और दर्द की दवा, कालाअंब में बनी दर्द, बुखार की दवा, बद्दी में बनी हड्डी की मजबूती की दवा, लोधीमाजरा में तैयार मधुमेह, मानपुरा में बनी बीपी, बद्दी में बनी बुखार की दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी।

सीडीएसओ की ओर से लिए 20 सैंपल फेल
केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) की ओर से लिए गए कालाअंब के एमएमजी कंपनी की अल्सर की दवा पेंटाप्रोजोल, हेल्थ बायोटेक कंपनी की सुन्न करने की दवा, कालाअंब सिबोसिस की उल्टी, डिजिटल विजन की फंगल, पांवटा में जी लैब की उच्च रक्तचाप व पेट संक्रमण की दवाओं के दो सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए।

झाड़माजरी की हेल्थ केयर कंपनी की हड्डी व दांतों की दवा , कालाअंब के केंनडूर फार्मा कंपनी के जीवाणु संक्रमण, सुबाथू की जेएम लैब में बनी हड्डी व दांत की मजबूती की दवा, बद्दी की मर्टिन क्रो कंपनी से एसिड के तीन व अस्थमा का एक सैंपल फेल हुआ।

कालाअंब में बनी सूखी खांसी व बलगम वाली खांसी के सैंपल फेल हुए। सोलन में बनी खांसी, ऊना के एचएल हेल्थकेयर कंपनी की खांसी की एंब्रोक्सोल दवा, कालाअंब के केनडूर कंपनी की तैयार बलगम की खांसी की दवा, परवाणू के जेडआरएस कंपनी की दस्त व एलर्जी के दो सैंपल फेल हुए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : सिरमौर में इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत! कई मामलों का होगा निपटारा

Sirmour News : सिरमौर में इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत! कई मामलों का होगा निपटारा

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मां को इस हाल में देख बेटियों की निकली चीखें! सिर से उठा ममता का साया

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मां को इस हाल में देख बेटियों की निकली चीखें! सिर से उठा ममता का साया