Himachal News Alert: खाई में गिरने से दो युवकों की मौ**त! पुलिस ने बरामद किए शव, हादसे के कारणों की जाँच तेज़

Himachal News Alert: किन्नौर जिले के भाबानगर क्षेत्र में डेट-सुंगरा के पास बीती शाम दर्दनाक घटना घटी है, जहां खाई में गिरने से दो युवकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Himachal News Alert: खाई में गिरने से दो युवकों की मौ**त! पुलिस ने बरामद किए शव, हादसे के कारणों की जाँच तेज़
मृतकों की पहचान भाबानगर (निचार) निवासी अंकित और पानवी निवासी संजीव के रूप में हुई है। दोनों युवकों के खाई में गिरने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली वह मौके पर आ गए।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी पड़ी। इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों युवकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।


खाई से मिले दोनों शव
अंकित का शव सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे खाई से बरामद हुआ। जबकि संजीव का शव 120 फीट गहरी खाई से मिला। इसके बाद दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया।
हालांकि दोनों युवक खाई में कैसे गिरे इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सके।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



