Asha Hospital
Holi 2026
in

Business Ideas: क्या आप भी नौकरी से हो चुके बोर! तो शुरू करें यह पांच बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

Business Ideas: क्या आप भी नौकरी से हो चुके बोर! तो शुरू करें यह पांच बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

Business Ideas: क्या आप भी नौकरी से हो चुके बोर! तो शुरू करें यह पांच बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

Business Ideas: क्या आप भी नौकरी से हो चुके बोर! तो शुरू करें यह पांच बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

TROWS

Business Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप भी नौकरी करते-करते ऊब गए हैं और खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे है तो हम आपके लिए काम की खबर लेकर आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, उनमें जोखिम भी कम होगा और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आप इन बिजनेस आइडिया को अपनाकर हजारों से लाखों रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।

Holi 2026 -2

Business Ideas: क्या आप भी नौकरी से हो चुके बोर! तो शुरू करें यह पांच बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

वहीं अगर आपका यह व्यवसाय सफल साबित होता है, तो इसे आप धीरे-धीरे बड़े स्केल पर ले जा सकते हैं। हालांकि, इन बिजनेस का अच्छे से संचालन करने के लिए आपका स्किल्ड होना जरूरी है। इसके अलावा, आपके पास एक अच्छी योजना भी होनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि वह कौन से बिजनेस है जो कि आप कम पैसों में शुरू करके अच्छी-खासी आमदनी कर सकते हैं?

Indian Public School

यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज
आप यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप किसी खास विषय जैसे टेक, बिजनेस, एजुकेशन आदि में रुचि रखते हैं, तो उस विषय पर अपना यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो बना सकते हैं।

Doon valley school

अगर लोगों को आपके वीडियो पसंद आते हैं, तो कुछ महीनों के भीतर आप अपनी अच्छी-खासी ऑडियंस बना सकते हैं। इसके बाद आप स्पॉन्सरशिप और एड्स के माध्यम से अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसमें आपके पास स्क्रिप्ट लिखने, वीडियो एडिटिंग, वॉइस ओवर आदि की स्किल होनी जरूरी है।

फ्रीलांसिंग
अगर आप किसी स्किल में काफी पारंगत हैं, जैसे वॉइस ओवर, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग आदि, तो आप फ्रीलांसिंग के जरिए अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

होम बेकिंग बिजनेस
यदि आपको बेकिंग का शौक है तो आप अपने इस शौक को बिजनेस में बदल सकते है। कई लोग होम किचन चला रहे है और अच्छी कमाई करके अपने परिवार को आर्थिक सहायता दे रहे हैं। आप चाहे तो चॉकलेट मेकिंग, केक बेकिंग या फिर स्नेक्स ऐसे जुड़े बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट से सर्टिफिकेट लेना होगा। आप अपने बिजनेस का ऑनलाइन प्रमोशन करके सेल बढ़ा सकते हैं।

ऑनलाइन कोचिंग या ट्यूशन
अगर आप गणित, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग आदि किसी विषय की अच्छी समझ रखते हैं, तो ऑनलाइन क्लासेस या ऑफलाइन ट्यूशन शुरू कर सकते हैं। इस व्यवसाय की मदद से भी आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

शुरू करे मसाले का बिजनेस
अगर आप कोई छोटा और बढ़िया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मसाला बनाने का काम सबसे आसान है। घर से ही हल्दी, मिर्च, धनिया और जीरा जैसे बेसिक मसालों को पीसकर पैकिंग की जा सकती है। इस काम में ज्यादा मशीन या बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती।

बस सही क्वालिटी का मसाला और थोड़ा समय चाहिए। कम मेहनत में हर महीने बढ़िया कमाई हो सकती है। इस काम की खास बात है कि शुरुआत में बहुत बड़ा खर्च नहीं आता। ग्राइंडर मशीन, पैकिंग पाउच, सीलर और कुछ कच्चा मसाला लेकर काम शुरू किया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: ड्यूटी खत्म कर लौटे होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत! कमरे से इस हाल में मिला शव

Himachal News Alert: ड्यूटी खत्म कर लौटे होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत! कमरे से इस हाल में मिला शव

Himachal News Update: घर के पास बने कुएं में डूबा 85 वर्षीय बुजुर्ग! कड़ी मशक्कत कर निकाला शव

Himachal News Update: घर के पास बने कुएं में डूबा 85 वर्षीय बुजुर्ग! कड़ी मशक्कत कर निकाला शव