Himachal Tourism: मैदानी राज्यों में पारा चढ़ते ही हिमाचल में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़! होटलों में बढ़ी ऑक्यूपेंसी

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश के मैदानी राज्यों में गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, जबकि पहाड़ों पर इन दिनों मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। इसी के साथ बाहरी राज्यों के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी खत्म हो चुकी है।

Himachal Tourism: मैदानी राज्यों में पारा चढ़ते ही हिमाचल में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़! होटलों में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
ऐसे में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। हिल क्वीन शिमला से लेकर पर्यटन नगरी मनाली, धर्मशाला, मैक्लोडगंज सहित अन्य पर्यटन स्थलों में इस वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी-खासी आमद देखने को मिली है।

वीकेंड पर धर्मशाला-मैक्लोडगंज में उमड़ी भीड़
मैदानी राज्यों में पारा चढ़ते ही इस वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख किया। शनिवार और रविवार के अलावा सोमवार को भी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ देखी गई। इसी के चलते होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है, जोकि पिछले सप्ताह 40 फीसदी थी।


मनाली भी गुलजार
पर्यटन नगरी मनाली भी इस वीकेंड पर सैलानियों से पूरी तरह गुलजार रही। वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली।
मनाली में इन दिनों रोजाना हज़ारो पर्यटक निजी गाड़ियों, वोल्वो बसों, टैक्सियों और टेंपो ट्रैवलर में पहुँच रहे है। इससे होटलों की ऑक्यूपेंसी भी बढ़कर 65 से 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जोकि पिछले सप्ताह 50 प्रतिशत थी।


शिमला में पर्यटकों की चहल-पहल
शिमला में भी इस वीकेंड पर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। इस वीकेंड पर हजारों की संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंचे।
पर्यटकों ने रिज मैदान सहित माल रोड, जाखू मंदिर, कुफरी, नारकंडा सहित साथ लगने अन्य पर्यटन स्थलों का रुख किया और यहाँ से सुहावने मौसम का आनंद लिया। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी भी खासे उत्साहित नजर आए।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



