Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: नाहन शादी समारोह हिंसा मामला! दहशत फैलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार, हथियारों की तलाश जारी

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर के नाहन में 26 जनवरी को एक शादी समारोह के दौरान हुई हिंसक घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने समारोह में मौजूद लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया था।

Holi 2026 -2

Sirmour News: नाहन शादी समारोह हिंसा मामला! दहशत फैलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार, हथियारों की तलाश जारी

पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत मारकंडा पुल के पास यह वारदात हुई। आरोपियों ने समारोह के दौरान विवाद के बाद अचानक हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

Indian Public School

पुलिस के अनुसार, हरियाणा से सात युवक एक स्विफ्ट कार में सवार होकर स्थानीय निवासी रोहित की शादी में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई।

Doon valley school

आरोप है कि युवकों ने डंडों, हॉकी स्टिक और पिस्तौल का इस्तेमाल कर वहां मौजूद लोगों पर हमला किया। इस हमले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के छछरौली निवासी विशाल (29), आशिक (23), साबीर (25), रवि (25) और नाहन निवासी मुकेश ठाकुर (25) शामिल हैं।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार नंबर HR02AR-7859 को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।

एसपी सिरमौर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरमौर जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

देहरादून पलटन मार्केट में दिनदहाड़े हत्या से दहशत, 23 वर्षीय युवती को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

देहरादून पलटन मार्केट में दिनदहाड़े हत्या से दहशत, 23 वर्षीय युवती को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

Himachal Crime News: हिमाचल में चीनी नागरिक गिरफ्तार! बिना वीजा के रह रहा था, चीन पुलिस में दे चुका सेवाएं

Himachal Crime News: हिमाचल में चीनी नागरिक गिरफ्तार! बिना वीजा के रह रहा था, चीन पुलिस में दे चुका सेवाएं