in

देहरादून पलटन मार्केट में दिनदहाड़े हत्या से दहशत, 23 वर्षीय युवती को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

TROWS

देहरादून के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल पलटन मार्केट मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात का गवाह बना। मच्छी बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

देहरादून पलटन मार्केट में दिनदहाड़े हत्या से दहशत, 23 वर्षीय युवती को धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

मृतका की पहचान गोविंदगढ़ निवासी काजल के रूप में हुई है। वह पलटन मार्केट क्षेत्र स्थित एक डेंटल क्लिनिक में कार्यरत थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पहले से मौके पर मौजूद था। जैसे ही काजल सड़क पर पहुंची, उस पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

हमले में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Doon valley school

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

घटना के विरोध में पलटन मार्केट के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

JPERC 2025

व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की है। साथ ही आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की अपील की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने एक बार फिर शहरी इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Weather Update: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार! चार शहरों का तापमान माइनस में

HP Weather Update: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार! चार शहरों का तापमान माइनस में

Sirmour News: नाहन शादी समारोह हिंसा मामला! दहशत फैलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार, हथियारों की तलाश जारी

Sirmour News: नाहन शादी समारोह हिंसा मामला! दहशत फैलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार, हथियारों की तलाश जारी