NIT Hamirpur: NIT हमीरपुर के छात्रों ने बनाया सस्ता AI स्मार्ट ग्लव! मूकबधिरों को मिलेगी आवाज, हिंदी और पहाड़ी भी बोलेगा डिवाइस

NIT Hamirpur: मूकबधिर व्यक्तियों के जीवन में नई क्रांति लाने के लिए एनआईटी (NIT) हमीरपुर के होनहार विद्यार्थियों ने तकनीक की दुनिया में कमाल कर दिखाया है।

NIT Hamirpur: NIT हमीरपुर के छात्रों ने बनाया सस्ता AI स्मार्ट ग्लव! मूकबधिरों को मिलेगी आवाज, हिंदी और पहाड़ी भी बोलेगा डिवाइस
छात्रों ने एक ऐसा एआई (AI) आधारित साइन-टू-स्पीच स्मार्ट ग्लव तैयार किया है, जो हाथों के इशारों को पहचान कर उन्हें तुरंत आवाज में तब्दील कर देता है।

एनआईटी हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों शुभम, पीयूष, साक्षी, श्रन्या, नमन, दिवांशी, अनवर, हर्षित और ऋषभ द्वारा तैयार किये गए इस ग्लव की खास बात यह है कि यह न केवल किफायती है, बल्कि स्थानीय जरूरतों के अनुसार उपयोगी भी है।


3 हजार रुपये में हुआ तैयार
इस आविष्कार की सबसे बड़ी खूबी इसकी लागत है। जहाँ विदेशों में इसी तरह के उपकरण 50 से 60 हजार रुपये में मिलते हैं, वहीं एनआईटी के छात्रों ने इसे मात्र 3 हजार रुपये में तैयार कर दिखाया है।
यह उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है जो महंगे उपकरण वहन नहीं कर सकते। ग्लव में लगे आधुनिक सेंसर और एआई सिस्टम मिलकर मूकबधिर व्यक्ति के इशारों को आवाज में बदलते हैं। फ्लैक्स सेंसर उंगलियों की मोड़ व हरकत को कैप्चर करेंगे और जाइरोस्कोप सेंसर कलाई की मूवमेंट को ट्रैक करते है।


हिंदी और पहाड़ी भाषा की ताकत
विदेशी ग्लव्स की सबसे बड़ी कमी यह है कि वे केवल अंग्रेजी समझते हैं। लेकिन एनआईटी हमीरपुर का यह प्रोटोटाइप हिंदी और पहाड़ी जैसी स्थानीय भाषाओं में भी आउटपुट देने में सक्षम है। इसे भारतीय परिवेश और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है।
संस्थान के टेक फेस्ट ‘निबंस’ में इस प्रोटोटाइप को पेश करने वाली टीम का दावा है कि भारत में इस तरह का किफायती और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट वाला उत्पाद अभी उपलब्ध नहीं है। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने विद्यार्थियों के इस नवाचार की जमकर सराहना की है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




