Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Paonta Sahib: पांवटा में यहां मिले दो सगे भाइयों के शव! हत्या या कुछ और….पुलिस जाँच में जुटी

TROWS

Paonta Sahib: उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली भागनी पंचायत के मेहरूवाला गांव में दो भाइयों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान संदीप (32) व नत्थी (30) पुत्र रिठू राम निवासी मेहरुवाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस द्वारा आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: पांवटा में यहां मिले दो सगे भाइयों के शव! हत्या या कुछ और….पुलिस जाँच में जुटी

जानकारी के अनुसार बीती शाम कुछ लोगों ने मेहरुवाला खड्ड में दो युवकों के शव पड़े हुए देखे जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुरुवाला थाना प्रभारी राजेश पाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों की शिनाख्त करवाई गई तो यह शव दो सगे भाइयों के निकले।

Indian Public School

इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आज पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही दो सगे भाइयों के इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

ऐसे में दोनों की हत्या हुई है या फिर मौत का कोई और कारण है इसकी पुलिस जाँच कर रही है। वहीँ, स्थानीय पंचायत प्रधान एवं परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक शराब पीने के आदि थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि खड्ड में अत्यधिक पानी आने की वजह से दोनों भाई तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गए होंगे जिस कारण उनकी मौत हुई होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, आईपीएस अधिकारी एएसपी अदिति सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दो सगे भाइयों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: सड़क से गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो! महिला की मौत तो चार जख्मी

Accident In Himachal: सड़क से गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो! महिला की मौत तो चार जख्मी

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने