in

Paonta Sahib : वार्ड नंबर 7 में फिर गूंज रहा रविंद्र पाल सिंह का नाम, जनसेवा और विकास को लेकर जनता में बढ़ा भरोसा

TROWS

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनावों में वार्ड नंबर 7 से पूर्व पार्षद रविंद्र पाल सिंह एक बार फिर मजबूत दावेदारी के साथ जनता के बीच पहुंचे हैं। वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले रविंद्र पाल सिंह को वार्डवासियों का लगातार समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रविंद्र पाल सिंह ने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा को प्राथमिकता दी है। चाहे सफाई व्यवस्था का मुद्दा हो, गलियों और सड़कों का निर्माण, पानी-बिजली की समस्याएं या फिर वार्ड की मूलभूत सुविधाएं -उन्होंने हर मुद्दे को गंभीरता से उठाया और समाधान के प्रयास किए।

रविंद्र पाल सिंह की छवि एक सरल, मिलनसार और ईमानदार व्यक्ति की रही है। यही कारण है कि चुनावी माहौल में भी लोग उन्हें विकास और भरोसे का चेहरा मान रहे हैं। वार्ड में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर वह घर-घर पहुंच रहे हैं और लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

Doon valley school

उन्होंने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए बेहतर अवसर, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था और वार्ड की अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही।

वार्ड नंबर 7 में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है, लेकिन जिस तरह लोगों का समर्थन रविंद्र पाल सिंह को मिल रहा है, उससे उनकी स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जनता के बीच उनकी सक्रियता और पुराने कार्यों की चर्चा चुनावी माहौल को उनके पक्ष में बनाती नजर आ रही है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib वार्ड नंबर 8 की आवाज़ – विकास, विश्वास और सेवा का नाम: डॉ. रोहिताश नांगिया

Paonta Sahib वार्ड नंबर 8 की आवाज़ – विकास, विश्वास और सेवा का नाम: डॉ. रोहिताश नांगिया

पांवटा साहिब: वार्ड नंबर 6 में इंद्रप्रीत कौर की बढ़ती लोकप्रियता, जनता का मिल रहा भारी समर्थन

पांवटा साहिब: वार्ड नंबर 6 में इंद्रप्रीत कौर की बढ़ती लोकप्रियता, जनता का मिल रहा भारी समर्थन