फिर शर्मसार हुई देवभूमि: युवती और नाबालिग़ से दुष्कर्म! एक को शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं, जिससे हड़कंप मच गया। दोनों ही मामलों में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

फिर शर्मसार हुई देवभूमि: युवती और नाबालिग़ से दुष्कर्म! एक को शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
पहले मामले के तहत पार्वती घाटी के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। हैरानी तो इस बात की है कि आरोपी भी 17 साल का नाबालिग बताया जा रहा है।

पीड़िता ने अपने परिजनों को जब इस बात की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता की मां तुरंत पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।


इसके अलावा दूसरे मामले में कुल्लू की अप्पर वैली में भी युवती के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया। महिला पुलिस थाना को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जगतसुख निवासी मेघ सिंह ने उससे शादी करने का वादा किया था।
आरोपी द्वारा युवती को मनाली के एक होटल में बुलाया गया और यहां पर शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो मुकर गया। इसके बाद पीड़िता पुलिस थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

उधर, एसपी कुल्लू मदन लाल ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



