Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: पिकअप में हो रही थी चरस की सप्लाई! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाए तीन तस्कर

TROWS

Himachal Crime News: नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला कांगड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस द्वारा चरस के साथ पिकअप ट्राला में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: पिकअप में हो रही थी चरस की सप्लाई! पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाए तीन तस्कर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लक्की (30) निवासी सलियाणा, प्यार चंद (35) निवासी वटाहण और विकास चंद (29) निवासी टिक्कर के रूप में हुई है, जोकि पालमपुर तहसील के रहने वाले है।

Indian Public School

नाके के दौरान पकडे तस्कर
पंचरुखी थाना पुलिस की टीम ने दयोग्रां क्षेत्र में पंचायत घर के पास लगाए गए नाके के दौरान आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर रही थी कि तभी पालमपुर की ओर से आ रहे पिकअप ट्राले को जांच के लिए रुकवाया गया।

Doon valley school

गाडी से मिली 140 ग्राम चरस
ट्राले में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी। ऐसे में पुलिस ने जब ट्राले की तलाशी ली तो मौके से एक बैग मिला, जिसके अंदर से 140 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ पंचरुखी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और खरीदारों तक पहुंचा जा सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: दोस्त के साथ हिमाचल घूमने आया था दिल्ली का टूरिस्ट! फिर हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान

Himachal News Alert: दोस्त के साथ हिमाचल घूमने आया था दिल्ली का टूरिस्ट! फिर हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान

Himachal News Update: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम! किराए के कमरे से इस हाल में मिला शव

Himachal News Update: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम! किराए के कमरे से इस हाल में मिला शव