Himachal Latest News: पीएम मोदी से संवाद करेंगे हिमाचल के 262 होनहार! चंडीगढ़ में सजेगा ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का मंच

Himachal Latest News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा “बजट क्वेस्ट 2026” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 से 13 अप्रैल 2026 को UIET, पंजाब विश्वविद्यालय, दक्षिण परिसर, सेक्टर-25, चंडीगढ़ में किया जा रहा है।

Himachal Latest News: पीएम मोदी से संवाद करेंगे हिमाचल के 262 होनहार! चंडीगढ़ में सजेगा ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का मंच
“MY भारत बजट क्वेस्ट 2026” के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 2 फरवरी 2026 से MY Bharat पोर्टल पर प्रारंभ की गई थी। इसके पश्चात 17 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा 10 मार्च 2026 को राज्य रैंक सूची जारी की गई। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 12 लाख युवाओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से 262 प्रतिभागियों तथा कुल्लू जनपद से 15 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित प्रतिभागियों को 13 अप्रैल 2026 को UIET, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का बहुमूल्य अवसर प्रदान किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं पंजाब से कुल 714 चयनित युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की बजट प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, उनकी समझ को बढ़ाना तथा उन्हें नीति-निर्माण से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बजट से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा, समूह गतिविधियों, प्रश्नोत्तरी एवं इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। यह मंच युवाओं को अपनी सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।


मेरा युवा भारत (MY Bharat) इस पहल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सशक्त बना रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मेरा युवा भारत, कुल्लू कार्यालय की युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी युवाओं से “विकसित भारत @2047” के सपने को साकार करने हेतु सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



