Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: PMGSY- Ⅳ के अंतर्गत हिमाचल को मिली स्वीकृति! ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 2,247.24 करोड़ मंजूर

TROWS

HP News: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ बैच-Ⅰ के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

Holi 2026 -2

HP News: PMGSY- Ⅳ के अंतर्गत हिमाचल को मिली स्वीकृति! ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 2,247.24 करोड़ मंजूर

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति द्वारा 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी और समिति की सिफारिशों तथा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Indian Public School

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर तथा लागत 2,247.24 करोड़ रुपये है। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वहन किए जाएंगे, जबकि राज्य सरकार का अंश 227.54 करोड़ रुपये होगा, जिसमें उच्च विनिर्देश लागत के रूप में 3.124 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Doon valley school

इसकी प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार सड़कंे बिलासपुर, 65 चंबा, दो हमीरपुर, 12 कांगड़ा, आठ किन्नौर, 65 कुल्लू, दो लाहौल-स्पीति, 23 मंडी, 97 शिमला, 11 सिरमौर, तीन सोलन तथा दो ऊना जिले के लिए स्वीकृत की गई हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे लोगों की आवाजाही सुगम होने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लोक निर्माण मंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं राज्य सरकार की ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगी। प्रदेशवासियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और हर मौसम में सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होंगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Good Parenting Tips: सोने से पहले बच्चे से पूछें ये 6 सवाल, पैरेंटिंग कोच ने बताया—रिश्ता जिंदगी भर रहेगा मजबूत

Good Parenting Tips: सोने से पहले बच्चे से पूछें ये 6 सवाल, पैरेंटिंग कोच ने बताया—रिश्ता जिंदगी भर रहेगा मजबूत

Himachal News Update: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा शुरू! 4000 रूपये ‌लगेगा किराया

Himachal News Update: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा शुरू! 4000 रूपये ‌लगेगा किराया