in

Himachal Latest News: कसौली हेरिटेज मार्केट में अग्निकांड से 3 करोड़ की संपत्ति राख! प्रभावित दुकानदारों को फौरी राहत जारी

TROWS

Himachal Latest News: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज प्रातः कसौली हेरिटेज मार्केट में ज़िला प्रशासन द्वारा सभी अग्निकांड प्रभावित 08 दुकानदारों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा अग्निशमन विभाग एवं विद्युत बोर्ड द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही अमल में लाई गई।

Himachal Latest News: कसौली हेरिटेज मार्केट में अग्निकांड से 3 करोड़ की संपत्ति राख! प्रभावित दुकानदारों को फौरी राहत जारी

उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना के अनुसार प्रातः लगभग 04.00 बजे के आस-पास आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई और सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग सहित अन्य सम्बद्ध विभागों द्वारा आग पर नियंत्रण के सघन प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही चार अग्निशमन वाहन आग बुझाने के लिए तुरंत भेजे गए। सघन कार्यवाही के उपरांत आग पर पूरा तरह नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि इस अग्निकांड में कसौली हेरिटेज मार्केट के 08 दुकानदारों गुरूदीप आनन्द सुपुत्र गिरधारी लाल की गिफ्ट आइटम शॉप, अविनाश सहगल सुपुत्र नरेश कुमार की गिफ्ट आइटम शॉप, गौरव कुमार गुप्ता सुपुत्र सुरेश कुमार गुप्ता की गिफ्ट आइटम शॉप, अमन चौपड़ा सुपुत्र प्रकाश चौपड़ा की मोमोज शॉप, बलदेव किश्न सुपुत्र मोहन लाल की फास्ट फूड शॉप, रमेश कुमार सुपुत्र राम लाल की स्वीट्स शॉप, विशाल अग्रवाल सुपुत्र कृष्णामूर्ति का मेडिकल एवं जनरल स्टोर तथा भूपेन्द्र सिंह सुपुत्र अचरज सिंह की फास्ट फूड की दुकान को नुकसान पहुंचा है।

Doon valley school

उपमण्डलाधिकारी कसौली की रिपोर्ट के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 03 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। उपायुक्त ने कहा कि ज़िला प्रशासन समय-समय पर आपदा से बचाव के लिए जागरूक करता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नम्बर 1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs : ब्ल्यू स्टार में ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर भर्ती! एक क्लिक में जानें योग्यता और वेतन

Jobs : ब्ल्यू स्टार में ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर भर्ती! एक क्लिक में जानें योग्यता और वेतन

Himachal Latest News: नामी ब्रांड की चॉकलेट से निकले फिनाइल गोली के टुकड़े! मासूम की जान पर आई आफत

Himachal Latest News: नामी ब्रांड की चॉकलेट से निकले फिनाइल गोली के टुकड़े! मासूम की जान पर आई आफत