Paonta Sahib : पांवटा के जंगल में काकड़ का शिकार! घर से 12 किलोग्राम मांस बरामद, बंदूक व हथियार भी पकड़े
Paonta Sahib : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक घर में अवैध रूप से चल रहे कारोबार का वन विभाग ने पर्दाफाश करते हुए व्यक्ति को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Paonta Sahib : पांवटा के जंगल में काकड़ का शिकार! घर से 12 किलोग्राम मांस बरामद, बंदूक व हथियार भी पकड़े
दरअसल, पांवटा के किशनकोट गांव में दर्शन लाल अपने घर पर जंगली जानवर का शिकार कर उसके मांस को बेचने का अवैध कारोबार कर रहा था।

दर्शन लाल द्वारा बीती शाम पांवटा साहिब के कुकड़ो के जंगल में यह शिकार किया गया था। आरोपी द्वारा शिकार करने के बाद मांस को घर लाया गया था, जहां पर इसे अवैध तरीके से बचा जा रहा था।


आरोपी के घर मारा छापा
इसकी भनक जैसे ही वन मंडल पांवटा साहिब को लगी तो आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आरोपी ने घर पर छापेमारी की।
12 किलोग्राम मांस बरामद
जब जांच की गई तो मौके से 12 किलोग्राम काकड़ का मांस बरामद हुआ जोकि आरोपी द्वारा घास के पत्तों के अंदर छुपाया गया था। इतना ही नहीं पुलिस को मौके से मांस तोलने का इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। साथ ही काकड़ के शिकार में इस्तेमाल की गई बंदूक व हथियार भी पकड़े गए हैं।

वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिस बंदूक से आरोपी द्वारा शिकार किया गया है वह लाइसेंसी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस थाना में इसको लेकर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


