in

Prakash Raj Wikipedia Biography In Hindi | प्रकाश राज जीवन परिचय

Prakash Raj Wikipedia Biography In Hindi | प्रकाश राज जीवन परिचय

कौन है प्रकाश राज, क्यों फिर चर्चा में आए प्रकाश राज..

प्रकाश राज का जीवन, उपलब्धियां और राजनिति..

BKD School
BKD School

प्रकाश राज भारतीय सिनेमा जगत का वह नाम है जिसे आज के समय मे कौन नही जानता है, प्रकाश राज एक ऐसा हस्ती है जो कि एक सफल अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्मता, पॉलिटिशियन, होस्ट, व सफल टेलीविजन प्रजेंटर है। प्रकाश राज सिनेमा के गलियारों में हमेशा राज करने वाला चेहरा है, जो अपने सादगी के लिए जाना जाता है।

चर्चा में क्यो है प्रकाश राज-

 

हाल ही में प्रकाश राज ने अपने दूसरी पत्नी पोनी वर्मा के साथ 24 अगस्त को अपने 11 वी मैरिज एनिवर्सरी के उपलक्ष्य में दुबारा शादी किया है, व दोनों एक दूसरे को एक फोटो में लिप किश करते नजर आ रहे है, इन दोनों की फ़ोटो देखते ही देखते वायरल हो रहा है। प्रकाश राज व पोनी वर्मा का बेटा वेदांत दोनों को शादी करते देखना चाहता था इसलिए दोनों ने दुबारा शादी किया। प्रकाश राज की शादी में इनकी पहली पत्नी ललिता कुमारी से दो बेटियां मेघना और पूजा भी शामिल हुईं रही है।

प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में दो फ़ोटो शेयर किया है एक मे अपनी पत्नी पोनी वर्मा को घुटने में बैठकर रिंग पहना रहे है व दूसरे में दोनों लिप किश कर रहे है।

प्रकाश राज के बारे में :

प्रकाश राज हिंदी फिल्म जगत में आने से पहले कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में स्टेज शो व टेलीविजन में काम करते थे, इन्होंने अपनी पहली डेब्यू तमिल सिनेमा से किया डुएट (1994) में किया, डुएट एक बेहतरीन कमर्शियल फ़िल्म साबित हुआ व प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस कानाम डुएट मूवीज रखा है। प्रकाश राज अपने मातृभाषा कन्नड़ के साथ साथ तमिल, तेलुग, मलयालम, मराठी व हिंदी आदि भाषा मे पकड़ रखता है।

प्रकाश राज का निजी जीवन :

प्रकाश राज का निजी जीवन किसी किताब के खुले पन्ने के समान है क्योकि एक सेलिब्रिटी का लाइफ अपना नही होता है उसे आइडियल मनाने वाले बहुत लोग होते है पर प्रकाश राज निजी व सामाजिक दोनों क्षेत्र में अपनी पहचान बनाया है।

प्रकाश राज का जन्म एक तुलु भाषीय पिता व कन्नड़ भाषीय माता के पुत्र के रूप में बंगलूरू, मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक) में 26 मार्च 1965 में हुआ है, वर्तमान में प्रकाश राज 56 वर्ष का है, प्रकाश राज का जन्म नाम प्रकाश राय है। प्रकाश राज के भाई का नाम प्रसाद राज है यह भी एक एक्टर है।

प्रकाश राज की पहली शादी 1994 में ललिता कुमारी के साथ हुआ है व इन दोनों की दो बेटियां है मेघना व पूजा, इनका एक बेटा था सिधु राज इनकी मृत्यु 2004 में हो गया है। प्रकाश राज व ललिता कुमारी का तलाक 2009 में हुआ।

इसके बाद प्रकाश राज ने वर्तमान पत्नी पोनी वर्मा से शादी के बंधन में 24 अगस्त 2010 में बंधे व इन दोनों का एक बेटा वेदांत है जो 2015 में पैदा हुआ है।

प्रकाश राज की शिक्षा :

प्रकाश राज की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ्स इंडियन हाई स्कूल बंगलुरू से किया व इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई सेंट जोसेप्स कॉलेज ऑफ कॉमर्स बंगलुरू से किया है, प्रकाश राज ने किसी तरह का एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग, व डायरेक्शन का कोर्स नही किया है।

प्रकाश राज कौन है :

प्रकाश राज एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, टेलीविजन प्रस्तोता और राजनीतिज्ञ है। इनके काम को साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री व हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता है। प्रकाश राज 5 बार नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड विजेता है, 6 बार नादि अवॉर्ड्स विजेता है, 8 बार तमिलनाडु स्टेट फ़िल्म अवार्ड्स विजेता है व 5 फ़िल्म फेयर साउथ अवार्ड, 4 सीमा अवार्ड्स, 3 सिनेमा अवार्ड्स व 3 विजय अवार्ड आदि से सम्मानित है।

प्रकाश राज अभिनेता के रूप में :

प्रकाश राज ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 300 रुपये महीने में स्टेज शो के साथ किया है, इन्होंने अबतक 2000 स्ट्रीट थियेटर परफॉर्म अपने नाम किया है।
प्रकाश ने अपनी एक्टर के रूप में दूरदर्शन के धारावाहिक बिसिलु कुदुरे (कन्नड़) से किया है, इसके बाद इन्होंने बहुत से टेलीविजन शो किये। 1997 में प्रकाश ने कन्नड़ फिल्म्स में फिर से एंट्री किया व नागमण्डल मूवी में काम किया, यह मूवी इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 1997 के लिए चयनित हुआ था।

प्रकाश राज ने अपना कदम मलयालम फ़िल्म इंडस्ट्री में 1996 में रखा, व दी प्रिंस, व इंद्रप्रस्थ जैसे मूवी में काम किया है। इन्होंने बहुत सारे तेलुगु फ़िल्म में काम किया है जैसे अन्तःपुराम (1998)

प्रकाश राज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली डेब्यू अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अजय देवगन, अक्षय कुमार व तुषार कपूर आदि के साथ 2004 में खाकी मूवी में किया। इसके बाद सलमान खान के साथ वांटेड व दबंग जैसे मूवी में नजर आए व सिंघम, मुम्बई मिरर, पुलिसगिरी व बच्चा सिंह आदि जैसे सुपर हिट मूवी में जंर आये व आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए है।

प्रकाश राज डायरेक्टर के रूप में :

प्रकाश राज ने डायरेक्शन के दुनिया मे कदम 2010 में नानू नाना कानसू कन्नड़ मूवी में किया साथ ही यह बतौर जॉइंट प्रोड्यूसर भी काम किया, जो कि सुपर हिट मूवी साबित हुआ व प्रकाश राज को ‘फिल्मफेयर साउथ बेस्ट डाइरेक्टर’ डेब्यू के लिए नामित किया गया।
2014 में इन्होंने बहु भाषीय फ़िल्म धोनी को डायरेक्ट किया, व इस तरह से इन्होंने तेलुगु ,तमिल व मलाययम भाषीय मूवी भी डायरेक्ट किया है।

प्रकाश राज के कुछ फ़िल्म :

प्रकाश राज की प्रसिद्ध फ़िल्में इंद्रप्रस्थम, बन्धनम, वीआईपी, नंदनी, शांति शांति शांति, वन्नावली, आज़ाद, गीता, ऋषि, दोस्त, सिंघम, वांटेड, बुड्ढा होगा तेरा बाप, हीरोपंती एंटरटेनमेंट, मुरारी, इंद्रा, इडियट, शक्ति द पावर, फूल्स, गंगोत्री, स्मार्ट द चैलेंज, पोकरी, राणा, लायन, रुद्रमादेवी, दबंग 2, सिंघम, बच्चा सिंह, पुलिसगिरी, मुंबई मिरर व खाकी आदि इनके कुछ चुनिंदा मूवी है जिसमे इन्होंने अभिनय किया है।

प्रकाश राज का प्रोड्यूसिंग में राज :

प्रकाश राज एक अभिनेता के साथ साथ सफल डाइरेक्टर हुए वही यह एक सफल निर्मता भी है, इन्होंने प्रोड्यूसर के रुप में पहली तमिल फ़िल्म धया 2002 में निर्माण किया था, इन्होंने बहुत सारे तमिल, तेलुगु व मलायलम मूवी को प्रोड्यूसर की भूमिका निभाया है जैसे नाम, अजगिया थेईये, मोज़ही, नानू नाना कानसू, पुत्तकन हाईवे, धोनी (2013), गौरवमय व ऑग्गर्ने आदि मूवी प्रकाश राज ने प्रोड्यूस किया है।

प्रकाश राज की उपलब्धि :

प्रकाश राज की उपलब्धि की बात कही जाए तो बड़ा लम्बा लिस्ट है, प्रकाश राज अबतक 49 बार नॉमिनेट हुए है उसमें से 36 अवार्ड इनके खाते में आया है। प्रकाश राज को 5 बार नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड मिला है, 6 बार नादि अवॉर्ड्स विजेता है, 8 बार तमिलनाडु स्टेट फ़िल्म अवार्ड्स विजेता है व 5 फ़िल्म फेयर साउथ अवार्ड, 4 सीमा अवार्ड्स, 3 सिनेमा अवार्ड्स व 3 विजय अवार्ड आदि से सम्मानित है।

प्रकाश राज द्वारा किया गया मानवीय कार्य :

प्रकाश राज अपने दयालुता के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री में जाने जाते है व असल जिंदगी में भी मानवीय सेवा करते है, प्रकाश राज ने 2 गांवों को गोद लिया है पहला कोमदरेड्टपल्ले, जिला महाबुबनागर राज्य तेलंगाना है व दूसरा बंडलाराहट्टी जिला चित्रदुर्गा राज्य कर्नाटक हैं, दोनों गांव के विकास के लिए प्रकाश राज कार्यरत है।

प्रकाश राज का राजनीतिक करियर :

प्रकाश राज का राजनीतिक करियर जब इनकी महिला मित्र गौरी लंकेश के साथ घटना हुआ तब इन्होंने #justasking सोशल मीडिया में कंपैन किया, वही से इनका राजनीतिक जीवन का शुरुआत हुआ है।

बेंगलुरु सेंट्रल लोक सभा कांस्टीट्यूएंसीय से लोकसभा चुनाव 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, वहां से प्रकाश राज हार गए इनके खाते में 28906 (2.41%) वोट पड़े थे।

प्रकाश राज एक उदित चेहरा है, स्टेज में परफॉर्म करने वाला इंसान आज भारतीय सिनेमा जगत का मुख्य चेहरे में से एक है, इनके द्वारा जिस भी फ़िल्म में इन्होंने अभिनय किया है उसे लोगों का प्यार हमेशा मिला है, सिनेमा जगत में इनका नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा, सिनेमा के क्षेत्र में अनेक पुरुस्कार अपने नाम आपने अभिनय के दम में किया है, यह बहुत ही बड़ी शख्सियत है, भारतीय सिनेमा का अद्भुत चेहरा, अपने अभिनय के जरिये साउथ इंडिया फ़िल्म इंडस्ट्री व हिंदी सिनेमा जगत में इनका नाम काफी सम्मानीय है।

Written by newsghat

वारदात : बदमाशों ने दिन दहाड़े ताला तोड़ कर उड़ाई नगदी

सिरमौर के इस औद्योगिक क्षेत्र में 128 करोड़ की लागत से स्थापित होंगे 2 उद्योग