Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: सड़क पार कर रहे बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा! मौके पर गई जान, ड्यूटी पर जाते पेश आया हादसा

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर भूपपुर के पास भीषण सड़क हादसा पेश आया है जहां सड़क हादसे ने बैंक के कर्मचारी की जान ले ली।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: सड़क पार कर रहे बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा! मौके पर गई जान, ड्यूटी पर जाते पेश आया हादसा

मृतक की पहचान हरि राम पुत्र पिरता राम निवासी गांव टोकियों डाकघर सैनवाला उपतहसील माजरा, पांवटा साहिब के रूप में हुई है जोकि भूपपुर स्थित यूको बैंक में मुख्य कैशियर के पद पर कार्यरत थे।

Indian Public School

ड्यूटी पर जा रहा था मृतक
बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त हरिराम घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने बस ली और वह भूपपुर के पास उतर गए। इस दौरान जब वह सड़क पार करने लगे तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी (एचपी 85-2070) ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

Doon valley school

अस्पताल पहुँचने से पहले मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति उछल कर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

लेकिन यहां पर पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थी। व्यक्ति की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो क्षेत्र में मातम छा गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में स्कूटी चालक की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Accident In Himachal: सड़क का डंगा धंसने से गहरी खाई में गिरी पिकअप! पीछे छूटे दो मासूम

Accident In Himachal: सड़क का डंगा धंसने से गहरी खाई में गिरी पिकअप! पीछे छूटे दो मासूम