Asha Hospital
in

Himachal Crime News: सेवानिवृत्ति अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.18 करोड़! डर के जाल में फंसाकर ऐसे लगाया चूना

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शातिर अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं और उनकी जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर रहे हैं।

Shri Ram

Himachal Crime News: सेवानिवृत्ति अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.18 करोड़! डर के जाल में फंसाकर ऐसे लगाया चूना

ताजा मामला जिला शिमला का है जहां एक सेवानिवृत अधिकारी एक करोड़ से अधिक की ठगी का शिकार हो गया। शातिरों ने सेवानिवृत अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर उक्त राशि हड़प ली। बाद में जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो वह पुलिस थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

Indian Public School

शातिरों ने ऐसे लगाया चूना
सेवानिवृत अधिकारी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शातिर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और उसे डराना शुरू कर दिया। शातिर ने पीड़ित को कहा कि आपका नाम मनी लॉन्ड्रिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी और बैंक खातों के दुरुपयोग जैसे मामलों में सामने आया है।

Doon valley school

शातिर ने व्यक्ति को डराते हुए कहा कि अगर उसने जांच में सहयोग नहीं किया तो न केवल उसके बैंक खाते फ्रीज हो सकते हैं बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। ठगों ने पीड़ित को यह कह डराया कि आपको डिजिटल सर्विलांस में रखा गया है। इस दौरान पीड़ित को चेतावनी दी गई कि वह किसी से भी संपर्क नहीं करेगा।

ऐसे में पीड़ित भी ठगों के झांसे में आ गया और शातिर जैसा-जैसा कहते गए पीड़ित वैसा ही करता चला गया। ठगों ने कथित जांच प्रक्रिया का हवाला देकर पीड़ित से कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए रकम सरकारी खातों में ट्रांसफर करनी होगी।

JPERC 2025

जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के बताए गए खाते में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से 1.18 करोड़ रुपये डाल दिए। बाद में जब पीड़ित ने आरोपियों के नंबर पर फिर से संपर्क करना चाहा तो नंबर बंद आया। तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

YouTube : एक करोड़ व्यूज लाने पर यूट्यूब देता है कितना पैसा! रकम जानकर चौंक जाएंगे आप…

YouTube : एक करोड़ व्यूज लाने पर यूट्यूब देता है कितना पैसा! रकम जानकर चौंक जाएंगे आप…

Himachal Latest News: छात्रा माैत मामले में सरकार ने की कार्रवाई! प्रोफ़ेसर निलंबित

Himachal Latest News: छात्रा माैत मामले में सरकार ने की कार्रवाई! प्रोफ़ेसर निलंबित