Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: चूड़धार में फंसी दो महिला पर्यटक! वायु सेना के चीता हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

TROWS

Sirmour News: भारतीय मूल की दो विदेशी महिला पर्यटकों का आज शनिवार सुबह सिरमौर जिला के चूड़धार की “तीसरी” से वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से सफल रेस्क्यू किया गया है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रेस्क्यू की गई इन दो महिला पर्यटकों की शुक्रवार शाम चूड़धार के तीसरी में फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी।

Holi 2026 -2

Sirmour News: चूड़धार में फंसी दो महिला पर्यटक! वायु सेना के चीता हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

जिसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने इनके रेस्क्यू के लिए तुरंत आवश्यक प्रबंध करने आरंभ किए। उपायुक्त ने बताया कि रेस्क्यू की गई इन दो महिला में एक का नाम रिचा अभय सोनावाने है जिनका जन्म 10 अप्रैल 1980 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ है और इनके पास यू.एस.ए. का पासपोर्ट है।

Indian Public School

इसी प्रकार दूसरी महिला का नाम सोनिया रतन है जिनका जन्म भी भारत में 5 अप्रैल 1978 को हुआ है और इनके पास भी यू.एस.ए का पासपोर्ट है। जानकारी के अनुसार इस महिला की स्पाइनल सर्जरी हुई है और इनको स्पाइनल इंजूरी है। उन्होने कहा कि इन दो महिला पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचा दिया गया है जहाँ पर इनका उपचार किया गया है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उपायुक्त ने बताया कि जैसे ही कल शाम करीब 4 बजे इन दो महिलाओं की तीसरी में मदद पहुँचाने की सूचना मिली, तुरंत एसडीम संगड़ाह सुनील कायथ को पुलिस, चिकित्सकों व अन्य अधिकारियो की टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सुमित खिमटा ने बताया कि लेडी डॉक्टर शालिनी नेगी और मेडिकल टीम रात को ही तीसरी पहुँच गई और इस पर्यटकों को स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें मेडिकल सेवा प्रदान की गई। उन्होने बताया कि एसडीआएफ की टीम आज सुबह पांच बजे तीसरी पहुंची और रेस्क्यू अभियान को मुकम्मल किया

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंज़ार कर रही पुलिस

Himachal News Update: 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंज़ार कर रही पुलिस

Paonta Sahib: घर से अचानक लापता हुआ युवक! शेयर कर ढूढ़ने में करें मदद

Paonta Sahib: घर से अचानक लापता हुआ युवक! शेयर कर ढूढ़ने में करें मदद