Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: धौलाकुआं व एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा में 2320 रूपए प्रति क्विंटल हो रही धान की खरीद

TROWS

Sirmour News: जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति सिरमौर नरेंद्र धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केंद्र धौला कुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: धौलाकुआं व एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा में 2320 रूपए प्रति क्विंटल हो रही धान की खरीद

इन स्थानों पर सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रूपए प्रति क्विंटल पर ही धान (ग्रेड-ए) की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में धान की खरीद के सन्दर्भ में मामला ध्यान में आया है कि कुछ एक किसान प्राइवेट खरीदारों को भी धान बेच रहे है, जिनका धान की सरकारी खरीद से कोई भी लेना देना नहीं है।

Indian Public School

उन्होंने जिला के किसानों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई किसान चयनित धान खरीद केन्द्रों के अतिरिक्त किसी अन्य प्राईवेट खरीददारों को धान की बिक्री करते है, तो विक्रय किए गए धान के मूल्य के भुगतान सम्बन्धी विवाद या अन्य किसी भी विवाद के लिए सरकारी विभाग की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी।

Doon valley school

उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक, कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन प्रोफेसर जयचंद शर्मा ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

Paonta Sahib: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन प्रोफेसर जयचंद शर्मा ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

Achivement: सिरमौर के आदित्य बने हिमाचल चेस चैंपियन, नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग

Achivement: सिरमौर के आदित्य बने हिमाचल चेस चैंपियन, नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग