Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर के सुरेंद्र शर्मा बने स्वावलंबन की मिसाल! इस योजना का लाभ लेकर 25 लाख की आय की अर्जित

TROWS

Sirmour News: सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत गांव बरीवडी के सुरेंद्र प्रकाश शर्मा स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनकर आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति तथा काम के प्रति समर्पण की बदौलत वह बेरोजगार युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर के सुरेंद्र शर्मा बने स्वावलंबन की मिसाल! इस योजना का लाभ लेकर 25 लाख की आय की अर्जित

सुरेंद्र शर्मा का पुश्तैनी कार्य कृषि पर आधारित था, जिसके तहत वह परंपरागत तथा नगदी फसलें उगाते थे। पच्छाद क्षेत्र की जलवायु कृषि तथा बागवानी के लिए अति उपयुक्त है। सुरेंद्र प्रकाश बताते हैं कि कृषि व्यवसाय में बहुत मेहनत लगती है तथा सिंचाई के लिए भी वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है तथा सबसे अधिक समस्या जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की होती है।

Indian Public School

उनके मन में हार्ड वर्क के स्थान पर स्मार्ट वर्क करने की योजना आई और उन्हें पता चला कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने 2022-23 में जिला उद्योग केंद्र नाहन से 95 लाख रुपए का ऋण लिया जिस पर उन्हें 24 लाख रुपए का अनुदान तथा 5 प्रतिशत ब्याज उपदान भी मिला।

Doon valley school

उन्होंने 95 लाख रुपए से जिला सिरमौर तथा जिला सोलन की सीमा पर मरयोग के समीप संगम अम्यूजमेंट पार्क नामक रिर्जाट का निर्माण किया, जिसमें 6 कॉटेज, 1 रेस्टोरेंट, 1 स्विमिंग पूल तथा 15 कैंपिंग टेंट निर्मित किए। उन्होंने एक कॉटेज का 2 हजार रुपये प्रतिदिन, कैंपिंग टेंट का ₹500 प्रतिदिन तथा स्विमिंग पूल का ₹100 प्रति घंटा किराया निर्धारित किया है। वर्ष 2024 में उन्हें लगभग 25 लाख रुपए की आय हुई जिस पर उन्हें लगभग 20 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अपने इस व्यवसाय में सुरेंद्र शर्मा ने 5 लोगों को रोजगार दिया है। वह बताते हैं कि उनके रिजार्ट में आकर लोग प्राकृतिक सौंदर्य तथा शांत वातावरण का आनंद लेकर रिलैक्स महसूस करते हैं । यहां पर लोगों द्वारा जन्मदिन सालगिरह तथा सेवा निवृत पार्टियों का भी आयोजन किया जाता है, जो सुरेंद्र शर्मा की आय को बढ़ाने में मददगार है।

यहां अधिकतर डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी तथा वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, शुलिनी विश्वविद्यालय, एलआर कॉलेज तथा सोलन से अधिकतर लोग छुट्टी वाले दिन आते हैं। राजगढ़ निवासी हितेश बताते हैं कि यहां का वातावरण बहुत ही शांतिप्रिय है और वह अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ आनंद लेने आते हैं।

सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का इस प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनना चाहिए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में हिमाचल की बेटियों ने मारी बाज़ी! मानसी शर्मा रही टॉपर

Himachal News: बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में हिमाचल की बेटियों ने मारी बाज़ी! मानसी शर्मा रही टॉपर

Sirmour News: मानसून से निपटने के लिए सिरमौर तैयार! इन ऐप से मौसम और अन्य चेतावनियों की जानकारी करे प्राप्त

Sirmour News: मानसून से निपटने के लिए सिरमौर तैयार! इन ऐप से मौसम और अन्य चेतावनियों की जानकारी करे प्राप्त