Asha Hospital
Holi 2026
in

Sony की इलेक्ट्रिक कार जल्द आ सकती है मार्केट में ! EV सेक्टर में पांव जमाने की तैयारी

Sony की इलेक्ट्रिक कार जल्द आ सकती है मार्केट में ! EV सेक्टर में पांव जमाने की तैयारी

Sony की इलेक्ट्रिक कार जल्द आ सकती है मार्केट में ! EV सेक्टर में पांव जमाने की तैयारी

TROWS

मार्केट में Sony कंपनी एक काफी जानी-मानी और ब्रांडेड कंपनी के रूप में मौजूद है| आपने कभी ना कभी Sony के टीवी (TV), हेडफोन (Headphones) या कैमरा (Camera) को खरीदा होगा या देखा तो जरूर होगा|

Holi 2026 -2

लेकिन बाजार में जल्द ही आपको इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार देखने को मिले तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी| क्योंकि इस कंपनी ने होंडा मोटर्स (Honda Motors) के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने और बेचने का समझोता किया है| इसके लिए दोनों कंपनियों ने एक अलायंस भी किया है|

Indian Public School

2025 तक दिखाई दे सकती है Sony की इलेक्ट्रिक कार

Doon valley school

Sony का कहना है कि दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली है जिसका का पहला मॉडल 2025 में बाजार में आ सकता है| जिसमें गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग का काम होंडा की देखरेख में होगा वही मोबिलिटी सर्विस प्लेटफॉर्म Sony देखेगी|

Sony प्लान कर रही है कि वह अन्य टेक्नोलॉजी पार्टनर कंपनियों के साथ भी काम कर सकती है जो किसी इलेक्ट्रिक वाहन को सिर्फ गाड़ी ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट सोर्स के तौर पर भी डेवलप कर सके|

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कंपनी द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में CES 2022 में अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रोटोटाइप Vision-S 02 और इलेक्ट्रिक सेडान Vision-S 01 को शोकेस किया गया था|

इसी वर्ष जनवरी में Sony Group Corporation के चेयरमैन, प्रेसीडेंट और सीईओ केनिचिरो योशिदा द्वारा एक नई कंपनी Sony Mobility बनाने को लेकर अनाउंसमेंट की गई है|

आने वाली नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंडा के साथ मिलकर इसी जॉइंट वेंचर में बनाने की योजना है| वही इसके अलावा भी सोनी एपल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और फॉक्सऑन के साथ ऑटोमोटिव सेक्टर में और संभावनाएं तलाश करने के लिए हाथ मिला सकती है|

इसमें होंडा का कहना है कि Sony और उसमे कई सारी समानताएं है| इसलिए आने वाली जो नई गाड़ी होगी वह इनोवेशन के मामले में बहुत एडवांस होगी|

 

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ|

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

पावंटा साहिब में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

पावंटा साहिब में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

सिरमौर में 12 मार्च को लोक अदालत का होगा आयोजन

सिरमौर में 12 मार्च को लोक अदालत का होगा आयोजन