Asha Hospital
Holi 2026
in

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

TROWS

UPI New Update: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से लगभग हर व्यक्ति अब UPI का इस्तेमाल करने लगा है। जिसको देखते हुए UPI को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की जरूरत आन पड़ी है। इसे और सुरक्षित बनाने के दृष्टि से Paytm और BHIM पहले ही UPI में फिंगरप्रिंट या फेस आईडी पेमेंट प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

Holi 2026 -2

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

इस प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए Googlepay और PhonePe ने भी इस प्रक्रिया को अपना लिया है। जी हां, अब लगभग हर UPI में फिंगरप्रिंट या फेस आईडी एक्सेस शुरू हो गया है, जिससे अब 4 या 6 अंक वाले PIN नहीं बल्कि बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन से ही पेमेंट पूरी हो जाएगी। इस नए बदलाव के चलते अब UPI पेमेंट पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

Indian Public School

क्या है बायोमेट्रिक UPI पेमेंट
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट एक ऐसी तकनीक है जिसमें यूजर्स पेमेंट के लिए PIN नहीं डालते, बल्कि फोन में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस रिकॉग्निशन के जरिए पुष्टि पूरी करते हैं और पेमेंट आसानी से हो जाता है। फिलहाल UPI सिस्टम यूजर से पेमेंट कन्फर्म करने के लिए 4 या 6 अंकों वाला PIN मांगता है। परंतु बायोमेट्रिक UPI पेमेंट में सिस्टम में यूजर के चेहरे या उंगली के निशान को पहचानने की क्षमता होती है जिससे ट्रांजैक्शन को मंजूरी मिल जाती है।

Doon valley school

पहले चरण में केवल 5000 तक के पेमेंट का मिलेगा फायदा
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट सुविधा फिलहाल छोटी ट्रांजैक्शन को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। शुरुआती चरण में हर UPI एप पर केवल 5000 तक की पेमेंट के लिए यह सुविधा उपलब्ध है। हालांकि इससे ज्यादा की रकम वाली ट्रांजैक्शन पर यूजर को UPI पिन डालना होगा। यह ट्रांजैक्शंस को पहले से ज्यादा आसान और तेज़ तो जरूर बनाएगी लेकिन छोटी रकम वाली ट्रांजैक्शन को ताकि बड़ी रकम के ट्रांजैक्शन में अब भी बेहतर सुरक्षा और पी की गारंटी बनी रहे।

एंड्रॉयड और i Phone यूजर्स के लिए अलग-अलग तरीके
UPI बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ पेमेंट एंड्रॉयड और iPhone यूज़र्स को अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करने पड़ेंगे। जहां एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं iPhone यूजर्स को फेस आईडी ऑथेंटिकेट करनी होगी। हालांकि जिन एंड्रॉयड फोन में फेस अनलॉक की सुविधा है वह फेस ऑथेंटिकेट के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कैसे करें बायोमेट्रिक UPI पेमेंट को एक्टिव?

● बायोमेट्रिक UPI पेमेंट एक्टिव करना बहुत आसान है। यह सभी UPI एप में आ चुका है। इसे एक्टिव करने के लिए सबसे पहले UPI ऐप को खोले और पेमेंट शुरू करें।
● QR कोड स्कैन करें या जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं उसका चुनाव करें।
● इसके बाद रकम भरें और बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें।
● जब PIN डालने की बारी है तो अब बायोमेट्रिक का विकल्प चुनें।
● अब फिंगर प्रिंटर/ फेस एक्सेस कर पेमेंट को कंफर्म कर दें।
● यहां बिना UPI पिन के ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर बायोमेट्रिक UPI पेमेंट की प्रक्रिया अब लगभग हर UPI एप में शुरू हो गई है। तेज़ ट्रांजेक्शन, ज्यादा सुरक्षा, यूजर फ्रेंडली टेक्नोलॉजी और पेमेंट फेल होने की समस्या कम होने जैसे विभिन्न फायदे के साथ यह सुविधा अब हर UPI यूजर्स को NPCI का नया तोहफा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News: महिला से रास्ता रोक कर मारपीट! जान से मारने की दी धमकी

Sirmour News: महिला से रास्ता रोक कर मारपीट! जान से मारने की दी धमकी