Asha Hospital
Holi 2026
in

नाबालिग बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

नाबालिग बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

नाबालिग बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की..

TROWS

महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत एक नाबालिग प्रवासी बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लडक़ी के पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Holi 2026 -2

महिला पुलिस थाना बद्दी को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और बद्दी के सिक्कां होटल के समीप अपने परिवार के साथ रहता है। इसके 2 बेटे और दो 2 बेटियां है और इसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

Indian Public School

बीते सोमवार को इसकी पत्नी और बेटी दोनों अपनी अपने उद्योग में काम पर गईं थी लेकिन शाम को इसकी बेटी वापिस नहीं लौटी। जब इसने लेबर ठेकेदार से पता किया तो उसने बताया कि इसकी बेटी काम पर नहीं आई।

Doon valley school

जिसके बाद पूरे परिवार ने सभी संभावित ठिकानों पर बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला। पिता ने शक जाहिर किया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया।

एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला पुलिस थाना में पिता की शिकायत के आधार पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

ऐसे दूर होगा मानसिक तनाव, जीवन मे आयेगी खुशहाली…

ऐसे दूर होगा मानसिक तनाव, जीवन मे आयेगी खुशहाली…

एसआईयू टीम ने बरामद किया 9 किलो चूरा पोस्त

एसआईयू टीम ने बरामद किया 9 किलो चूरा पोस्त