in

हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिलों के SP बदले, 12 अधिकारियों के तबादले

TROWS

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 8 आईपीएस और 4 एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार के इस फैसले के तहत नूरपुर में तैनात पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा को अब कांगड़ा जिले का नया एसपी बनाया गया है। वहीं कांगड़ा के एसपी अशोक रतन को शिमला में पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) के पद पर भेजा गया है। कुलभूषण वर्मा के पास धर्मशाला स्थित स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

बिलासपुर के एसपी संदीप कुमार धवल को डेहरा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत अभिषेक को पदोन्नति देकर बिलासपुर का नया एसपी बनाया गया है।

Doon valley school

डेहरा के एसपी मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में नई जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर, नादौन के एसडीपीओ गौरवजीत सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला नियुक्त किया गया है।

हाल ही में अध्ययन अवकाश से लौटने वाली अधिकारी इल्मा अफरोज को नूरपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।

JPERC 2025

वरिष्ठ स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। अभिषेक डुलार को पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं डी.के. चौधरी को हमीरपुर में संचार एवं तकनीकी सेवाओं का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा एचपीपीएस अधिकारी रमण शर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में यहां शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बैंड पार्टी की गाड़ी खाई में गिरी, 1 की मौ*त और 15 घायल

हिमाचल में यहां शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बैंड पार्टी की गाड़ी खाई में गिरी, 1 की मौ*त और 15 घायल

देवभूमि हिमाचल में 11 साल के मासूम की मौ*त ने उठाए कई सवाल, कमरे में फं*दे से लटका मिला छात्र….

देवभूमि हिमाचल में 11 साल के मासूम की मौ*त ने उठाए कई सवाल, कमरे में फं*दे से लटका मिला छात्र….