in

हिमाचल में यहां शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बैंड पार्टी की गाड़ी खाई में गिरी, 1 की मौ*त और 15 घायल

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां शादी में शामिल होने जा रहे बैंड पार्टी के सदस्यों से भरी एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ठियोग-छैला मार्ग पर जैस घाटी के पास हुई। वाहन में कुल 24 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैंड से जुड़ा सामान और शादी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी मौजूद थी।

रास्ते में वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Doon valley school

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीटू के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल प्रदेश: किराए के कमरे में चल रहा था नशे का खेल! पति-पत्नी चिट्टे सहित गिरफ्तार…

हिमाचल प्रदेश: किराए के कमरे में चल रहा था नशे का खेल! पति-पत्नी चिट्टे सहित गिरफ्तार…